Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में सुबह से झमाझम बारिश, तापमान गिरा:18°C तक पहुंचा पारा, जलभराव और फिसलन से लोगों को परेशानी; AQI में सुधार

    3 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे से लगातार हो रही बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। भारी बारिश के चलते तापमान गिरकर 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे गर्मी के बीच ठंडक का अहसास होने लगा। हालांकि, इस बारिश ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। रोजमर्रा के काम पर जाने वाले लोगों, स्कूल-कॉलेज के छात्रों और विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के चलते शहर की सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है और कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बन गई है। बाइक और स्कूटर सवार लोग बारिश से बचने के लिए दुकानों और पेड़ों के नीचे रुकते नजर आए। लोग छाते और रेनकोट का सहारा लेते दिखे। इस दौरान हवा की रफ्तार कम होकर करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जबकि वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में सुधार होकर 78 पर पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने और तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है। शहर और ग्रामीण इलाकों में मौसम का असर साफ देखा जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। ------------------------ यह खबर भी पढ़ें- यूपी में पंचायत चुनाव 12 जुलाई तक हो जाएंगे, राजभर बोले- अगली कैबिनेट बैठक में OBC आयोग बनेगा ‘यूपी में पंचायत चुनाव 12 जुलाई तक हो जाएंगे। OBC आयोग अगली कैबिनेट बैठक तक बन जाएगा। कहीं कोई दिक्कत नहीं आएगी।’ यह कहना है, पंचायतीराज मंत्री ओपी राजभर का। दैनिक भास्कर के साथ खास बातचीत करते हुए राजभर ने कहा कि 2027 में भी विधानसभा चुनाव NDA ही जीतेगा। चुनाव में नाराजगी कोई फैक्टर नहीं है। अविमुक्तेश्वरानंद को योगीजी शंकराचार्य ही नहीं मानते। पढ़िए पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधायक राजीव सिंह बोले-विकास के दम पर फिर मांगेंगे वोट:बबीना में सिंचाई से पेयजल तक बदली तस्वीर, 2027 में रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएंगे
    Next Article
    मथुरा में झमाझम बारिश, फसलों को नुकसान:किसानों की चिंता बढ़ी; 5°C तक गिरा तापमान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment