Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विधायक राजीव सिंह बोले-विकास के दम पर फिर मांगेंगे वोट:बबीना में सिंचाई से पेयजल तक बदली तस्वीर, 2027 में रिपोर्ट कार्ड लेकर जनता के बीच जाएंगे

    3 hours ago

    1

    0

    झांसी की बबीना से भाजपा विधायक राजीव सिंह पारीछा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में काम करना भले ही चुनौतीपूर्ण हो, लेकिन सरकार की योजनाओं को हर घर तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही है। उन्होंने कहा कि विकास कामों के आधार पर ही वह 2027 के चुनाव में जनता के बीच जाएंगे। पढ़िए सवाल-जवाब… सवाल: ग्रामीण इलाकों की राजनीति को कैसे देखते हैं? जवाब: शहरी क्षेत्रों की तुलना में गांवों में काम करना थोड़ा कठिन होता है। ग्रामीण कई बार पूरी तरह जागरूक नहीं होते और उनकी आय के साधन भी सीमित होते हैं। कई बार वे अपनी समस्याएं स्पष्ट रूप से नहीं बता पाते, लेकिन हमारा दायित्व है कि हम उनकी समस्याओं को समझें और समाधान करें। मैं लगातार इसी दिशा में काम कर रहा हूं। सवाल: अब तक कौन-कौन से काम किए हैं, जिनके आधार पर वोट मांगेंगे? जवाब: प्रदेश में डबल इंजन सरकार की वजह से विकास कार्यों में तेजी आई है। पहले किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिलता था और दबंग लोग पानी मोड़ लेते थे, लेकिन अब स्थिति बदली है। आज किसानों को बराबरी से पानी मिल रहा है। साथ ही हर घर तक पेयजल पहुंचाने के लिए भी लगातार काम किया जा रहा है। सवाल: क्या सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचा है? जवाब: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ‘सबका साथ, सबका विकास’ नीति के तहत योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है। महिलाओं के लिए लखपति दीदी योजना और बुजुर्गों के लिए पेंशन योजना जैसी पहल का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाया गया है। कुछ कार्य अभी शेष हैं, जिन्हें जल्द पूरा किया जाएगा। सवाल: अभी भी क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं क्या हैं? जवाब: विकास एक सतत प्रक्रिया है। अभी भी ग्रामीण इलाकों में सड़क, पेयजल और सिंचाई व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है। बिजली व्यवस्था को भी बेहतर बनाने के लिए प्रयास जारी हैं, ताकि आने वाले समय में सभी समस्याओं का समाधान किया जा सके। सवाल: विपक्ष के आरोपों को कैसे देखते हैं? जवाब: लोकतंत्र में विपक्ष का काम सवाल उठाना होता है, लेकिन जनता सब देख रही है। पिछले वर्षों में कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है और सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं में बड़ा बदलाव आया है। इसी कारण जनता का भरोसा भाजपा पर कायम है। सवाल: 2027 चुनाव के लिए आपकी रणनीति क्या है? जवाब: हमारी रणनीति साफ है- जनता के बीच रहकर काम करना। जो विकास कार्य किए हैं, उन्हीं के आधार पर हम जनता के पास जाएंगे। हमें पूरा विश्वास है कि जनता एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को आशीर्वाद देगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अवैध खनन से परेशान दुकानदार ट्रैक्टर के आगे लेटा:बिठूर में तेजी से चल रहा खनन ग्रामीण परेशान नहीं होती कार्रवाई
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में सुबह से झमाझम बारिश, तापमान गिरा:18°C तक पहुंचा पारा, जलभराव और फिसलन से लोगों को परेशानी; AQI में सुधार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment