Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में सम्राट अशोक जयंती पर विचार गोष्ठी:प्रतिमा स्थापना और सार्वजनिक अवकाश की मांग उठी, मंत्री कपिल देव अग्रवाल रहे मौजूद

    2 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर के अलमासपुर स्थित लक्ष्मी मैरिज होम में संयुक्त हिंदू महासंघ और शिव सेना के तत्वावधान में सम्राट अशोक जयंती पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सम्राट अशोक के जीवन, शासनकाल और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गोष्ठी में राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ भाजपा नेता गौरव स्वरूप, व्यापारी नेता सुनील तायल और कृष्णगोपाल मित्तल भी मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी राकेश सैनी एडवोकेट ने की, जबकि संचालन संयुक्त हिंदू मोर्चा अध्यक्ष मनोज सैनी और शिव सेना के मीडिया प्रभारी बसंत कश्यप ने किया। वक्ताओं ने सम्राट अशोक के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक ने अपनी वीरता और दूरदर्शिता से अखंड भारत की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वक्ताओं ने उनके शासन को आदर्श बताते हुए समाज से उनके विचारों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर संयुक्त हिंदू महासंघ और शिव सेना के पदाधिकारियों ने राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल और भाजपा नेता गौरव स्वरूप से दो प्रमुख मांगें रखीं। उन्होंने नगर में सम्राट अशोक की प्रतिमा स्थापित कराने और उनकी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित करने की अपील की। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ सर्व समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इनमें डॉ. योगेंद्र शर्मा, अखिलेश जाटव, बागेश अग्रवाल, राजेश कश्यप, लोकेश सैनी, पुष्पेंद्र सैनी, शैंकी शर्मा, संजय गोयल, वीरेंद्र त्यागी, हरीश पालीवाल, शालू सैनी, गीता गुर्जर, सुनीता मलिक, कल्पना ठाकुर, शालिनी शर्मा, नेहा गोयल, संगीता चौधरी, श्रीपाल जैन, अभिषेक गुर्जर, सतीश कुकरेजा, अमित, सुधा वाल्मीकि, प्रमोद, डॉ. शिव कुमार, यशकुमार बुढ़ाना, आशीष शर्मा, अंकित बालियान, प्रदीप कोरी, विशाल सिंघल, राजकुमार सैनी, सूरज मिश्रा, सोनू कुमार और संजय कौशिक जैसे गणमान्य व्यक्ति शामिल थे। कार्यक्रम का समापन सम्राट अशोक के आदर्शों को अपनाने और समाज में एकता व सद्भाव बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ऑपरेशन के बाद गर्भवती महिला की मौत, परिजनों का हंगामा:बलिया में जाम लगाया, अस्पताल के गेट पर पत्थर फेंके, पुलिस ने समझाकर शांत कराया
    Next Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:सिलेंडर खत्म, चूल्हे पर बन रहा खाना; महिला ने दी जान; पति से बोली- तुम खुश रहना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment