Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में सड़क पर मारपीट का VIDEO:दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, चार आरोपी गिरफ्तार

    7 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मल्हूपुरा में सड़क पर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सामने आया है। 17 सेकंड के इस वीडियो में दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करते दिख रहे हैं, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यह घटना एक छोटी-सी कहासुनी से शुरू हुई और जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गई। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक पक्ष के लोग दूसरे पर लाठी-डंडों से वार कर रहे हैं। आसपास मौजूद लोग और राहगीर भी बीच-बचाव करने का प्रयास करते दिखे, लेकिन मारपीट जारी रही। सिविल लाइन थाना प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि यह वीडियो 3-4 दिन पुराना है। इस मामले में पुलिस ने पहले ही मुकदमा दर्ज कर लिया था और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। वीडियो के अब सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने स्थिति की दोबारा समीक्षा शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने कहा कि वीडियो के आधार पर पुलिस टीम पहले ही कार्रवाई कर चुकी है और चार आरोपी जेल में हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यदि इस घटना में कोई अन्य व्यक्ति शामिल पाया जाता है या कोई नया पहलू सामने आता है, तो उसकी भी गहन जांच की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में गैस एजेंसियों का निरीक्षण:अधिकारी बोले- जिले में पर्याप्त सिलेंडर, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई
    Next Article
    नो स्मोकिंग डे पर तंबाकू के खिलाफ जागरूकता अभियान:अस्पताल में दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ, जुर्माने की जानकारी दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment