Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शाहजहांपुर में गैस एजेंसियों का निरीक्षण:अधिकारी बोले- जिले में पर्याप्त सिलेंडर, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई

    5 hours ago

    1

    0

    शाहजहांपुर में क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के बिक्री प्रबंधन ने संयुक्त रूप से विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गैस सिलेंडर के स्टॉक में कोई अनियमितता नहीं पाई गई। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को बताया कि जिले में गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है और एजेंसियों के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। निरीक्षण टीम ने मैसर्स पशुपतिनाथ भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड गैस एजेंसी (मोहल्ला लोधीपुर), मैसर्स सतकरतार इंडेन गैस एजेंसी (मोहल्ला टाउनहॉल) और मैसर्स रोहित इंडेन गैस एजेंसी का औचक दौरा किया। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि किसी भी कनेक्शनधारक को गैस सिलेंडर प्राप्त करने में कोई कठिनाई नहीं होगी। अधिकारियों ने गैस बुकिंग नियमों में हुए बदलाव की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पहले प्रति वित्तीय वर्ष में 15 गैस सिलेंडर बुक करने की अनुमति थी, जिसे उपभोक्ता कभी भी ले सकता था। अब पिछली बुकिंग के 25 दिन बाद ही अगली गैस बुकिंग की अनुमति है। हालांकि, उपभोक्ता अभी भी एक वित्तीय वर्ष में पहले की तरह कुल सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। घरेलू गैस की बुकिंग केवल पंजीकृत मोबाइल नंबर से की जा रही है। ऑयल कंपनियों ने वास्तविक उपभोक्ता को ही गैस डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए बुकिंग के सापेक्ष डिलीवरी ऑथेंटिकेशन कोड (DAC) के माध्यम से डिलीवरी अनिवार्य की है। यह व्यवस्था आम जनता के हित में है और इससे गैस सिलेंडरों के अनियमित बिक्री व्यवहार पर रोक लगेगी। अधिकारियों ने पुनः स्पष्ट किया कि जनपद में घरेलू गैस सिलेंडरों की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ता अपनी अद्यतन केवाईसी (KYC) प्रक्रिया पूरी कराकर नियमानुसार सिलेंडर प्राप्त कर सकते हैं। गैस सिलेंडरों की अवैध कालाबाजारी, भंडारण और गैर-कानूनी बिक्री पर नजर रखने के लिए जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक तहसील स्तर और नगर क्षेत्र में टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें ऐसे कृत्यों और व्यवहारों का लगातार निरीक्षण और पर्यवेक्षण कर रही हैं। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि यदि किसी भी स्थान पर किसी व्यक्ति या एजेन्सी के द्वारा गैस सिलेण्डरों का अवैध भण्डारण अथवा विधि विरूद्ध विक्रय किया जाता है तो सम्बन्धित व्यक्ति और एजेन्सी के विरूद्ध कठोरतम विधिक कार्यवाही की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंडलायुक्त ने विकास कार्यों की समीक्षा की:जनता दर्शन में शिकायतें सुनने, विभागों में साफ-सफाई के निर्देश दिए
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में सड़क पर मारपीट का VIDEO:दो पक्षों में लाठी-डंडे चले, चार आरोपी गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment