Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में स्विमिंग पूल से चौकीदार का शव मिला:फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की, फिसलकर गिरने की आशंका

    12 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में शुक्रवार को एक मकान के स्विमिंग पूल से एक चौकीदार का शव बरामद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के महावीर चौक पर स्थित एक बंद मकान में हुई। मृतक चौकीदार की पहचान 65 वर्षीय रामकिशन के रूप में हुई है। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की बारीकी से जांच की। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि यह मकान विहान शोरूम के मालिक शिवम कुच्छल का है। घर के लोग बाहर गए हुए थे। आज सुबह जब मकान का दरवाजा अंदर से बंद मिला, तो पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह घर में प्रवेश किया, जिसके बाद स्विमिंग पूल से चौकीदार का शव बरामद हुआ। वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि चौकीदार की मौत पैर फिसलने से स्विमिंग पूल में गिरने के कारण हुई है। हालांकि, पुलिस सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। इस मामले को लेकर जहां मृतक चौकीदार के बेटे संजय का कहना है कि वह मेरे पिता थे रामकिशन जी वह कल शाम को ड्यूटी पर आए थे यहां और सुबह फिर हमारे पास फोन आया कि इस तरीके से एक्सपायर हो गए हैं वहां स्विमिंग पूल में उनकी लाश पड़ी है तो बस सुबह हम आए तो वहां पर वह स्विमिंग पूल में ही पड़े हुए थे चौकीदारी का काम करते थे कभी-कभी आते थे ड्यूटी पर वैसे घर ही रहते थे कल आए थे ड्यूटी पर यह विहान शोरूम वालों का बताया गया है पता तो हमें है नहीं सही विहान शोरूम वालों का बताया गया है शिवम कुच्छल नाम बताया है उनके 65 साल के करीब उम्र थी। तो वही इस घटना की अधिक जानकारी देते हुए एसीपी सिद्धार्थ के मिश्रा ने बताया कि आज दिनांक 20 फरवरी को सुबह महावीर चौक के पास एक मकान के अंदर स्विमिंग पूल में एक चौकीदार की बॉडी मिली है थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची पंचायत नामा किया गया है अभी तक ऐसा प्रतीत होता है कि शायद यह एक एक्सीडेंटल मृत्यु है उसके आगे की पुष्टि करने के लिए बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रायबरेली में सई नदी में मिला अधेड़ का शव:शिवरात्रि मेला देखने गए व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    शामली में सरिया व्यापारी से लाखों की धोखाधड़ी:तीन साल से बकाया नहीं चुकाया, आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment