Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नगर निगम को हस्तांतरित हुईं GDA की 16 कॉलोनियां:विकास कार्यों के लिए 57 करोड़ रुपये भी दिए

    3 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर विकास प्राधिकरण (GDA) की 16 कालोनियों को आखिरकर नगर निगम को हस्तांतरित कर ही दिया गया। यह काम लंबे समय से लंबित था। कोई न कोई बाधा सामने आती रहती थी, लेकिन मंगलवार को महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव के कक्ष में उनके सामने प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन ने नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल को ये कालोनियां हस्तांतरित कीं। इसके साथ ही विकास कार्यों के लिए GDA की ओर से 57 करोड़ 9 लाख रुपये भी नगर निगम को दिए गए हैं। इन कालोनियों में अभी तक प्राधिकरण की ओर से ही सड़क, पार्क, नाली, पेयजल एवं बिजली आदि सुविधाओं की देखरेख की जाती थी। इसके साथ ही साफ-सफाई, डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन का काम भी GDA की ओर से ही कराया जाता रहा है। अब ये सभी कार्य नगर निगम के जिम्मे होंगे। नगर निगम विकसित करेगा सुविधाएं इन कालोनियों के हस्तांतरण से पहले कई दौर की बैठकें और संयुक्त निरीक्षण किया गया है। नगर निगम की ओर से आधारभूत सुविधाओं के विकास के लिए GDA से धनराशि मांगी गई थी। नाली, सैंपवेल, पेयजल आपूर्ति, नलकूप, वाटर लिफ्टिंग पंप, पथ प्रकाश व्यवस्था एवं स्वास्थ्य विभाग के लिए वाहनों की व्यवस्था के लिए धनराशि की मांग की गई थी। 29 जनवरी 2026 को इसके लिए 57 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि दी जा चुकी है। इन कार्यों को कराने के लिए नगर निगम की ओर से निविदा निकालने की सूचना GDA को भी दी जाएगी। GDA उपाध्यक्ष दूर की बाधाएं इन 16 कालोनियों को हस्तांतरित करने की प्रक्रिया कई बार शुरू हुई लेकिन कुछ आगे बढ़ने के बाद यह ठंडे बस्ते में चली जाती थी। GDA उपाध्यक्ष आनन्द वर्द्धन ने भी हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू की। जैसे-जैसे हस्तांतरण की राह में बाधाएं आती गईं, उसे दूर किया जाने लगा। लगभग 2 साल बाद अंतत: यह प्रक्रिया पूरी की जा सकी। कालोनियों के हस्तांतरण के दौरान प्राधिकरण के सचिव पुष्पराज सिंह, मुख्य अभियंता किशन सिंह, अधिशासी अभियंता राकेश प्रताप, सहायक अभियंता एके तायल, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश कुमार मिश्र, अतुल कुमार, प्रमोद कुमार, नगर निगम के मुख्य अभियंता अमित कुमार शर्मा, महाप्रबंधक जलकल रघुवेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे। जानिए किन कालोनियों का हुआ हस्तांतरण गौतम विहार आवासीय योजना, लेक व्यू अपार्टमेंट आवासीय योजना, शास्त्रीपुरम विस्तार आवासीय योजना, गोलघर व्यावसायिक कांप्लेक्स, वसुंधरा एन्क्लेव फेज एक, दो व तीन, लोहिया एन्क्लेव प्रथम, द्वितीय व तृतीय फेज, वैशाली आवासीय योजना, कारपोरेट पार्क (कार्यालय उपयोग), यशोधरा कुंज आवासीय योजना, बुद्ध विहार आवासीय योजना पार्ट ए, बी व सी, आम्रपाली आवासीय योजना, अमरावती निकुंज आवासीय योजना, सिद्धार्थपुरम विस्तार आवासीय योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना राप्तीनगर विस्तार।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारी पूरी:56 हजार से अधिक परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    Next Article
    जमीन विवाद में दरोगा ने युवक का कॉलर पकड़ा, VIDEO:देवरिया में पीड़ित ने एसपी से की कार्रवाई की मांग, विभागीय जांच शुरू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment