Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर पुलिस में फेरबदल, 3 थानों के प्रभारी बदले:कई दरोगाओं को नई जिम्मेदारी मिली, सिविल लाइन इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह को मीरापुर भेजा

    12 hours ago

    1

    0

    मुजफ्फरनगर में एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने देर रात पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए कुछ निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए। तबादला सूची में तीन थाना प्रभारियों के नाम प्रमुख रूप से शामिल हैं। सिविल लाइन, मीरापुर और रतनपुरी थानों की कमान में बदलाव किया गया है। सिविल लाइन और मीरापुर थाना प्रभारी बदले तबादले के तहत सिविल लाइन थाना प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह को मीरापुर थाने का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं इंस्पेक्टर रघुराज को सिविल लाइन थाने की नई जिम्मेदारी दी गई है। रतनपुरी थाना प्रभारी भी बदले रतनपुरी थाने की कमान भी बदली गई है। इंस्पेक्टर महावीर सिंह चौहान को रतनपुरी का नया प्रभारी निरीक्षक नियुक्त किया गया है। वहीं रतनपुरी के मौजूदा प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार को अपराध शाखा भेजा गया है। दो चौकी प्रभारियों की भी जिम्मेदारी बदली एसएसपी ने कुछ उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया है। खतौली थाने में तैनात एसआई संजय कुमार को रतनपुरी क्षेत्र की रियावली नंगला चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, बुढ़ाना थाने में तैनात एसआई रामअवतार सिंह को जसोई चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। फेरबदल के बाद संबंधित अधिकारियों को अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गणेश उत्सव में विधायक ने की पूजा-अर्चना:ढेकहरी बुजुर्ग में गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा पंडाल
    Next Article
    फर्रुखाबाद में जमीन पर कब्जे के विवाद में हत्या:18 साल बाद दोषी को उम्रकैद, फायरिंग में गई थी जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment