Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के बाहर युवक की पिटाई:सरेआम डंडे से पीटते नजर आया, आरोपी गिरफ्तार

    12 hours ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर के थाना सिविल लाइन क्षेत्र में रेलवे रोड पर एक युवक ने दूसरे युवक की सरेआम डंडों से पिटाई कर दी। यह घटना रेलवे स्टेशन के बाहर हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में आरोपी युवक पीड़ित पर लगातार डंडे से हमला करता दिख रहा है। मारपीट के दौरान आसपास मौजूद लोग मूकदर्शक बने रहे और किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। वीडियो सामने आने के बाद थाना सिविल लाइन पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और मारपीट करने वाले आरोपी वसीम पुत्र सलीम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उससे मारपीट के कारण और घटना के दौरान मौके पर मौजूद अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर ऐसी हिंसक घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देर रात हुई बरसात से बदला मौसम:गोंडा में एक तिलक समारोह दौरान भीगते नजर आए लोग, तापमान में गिरावट
    Next Article
    उन्नाव से बारिश से गर्मी में राहत:तापमान में गिरावट दर्ज 26℃ तक पहुंचा, खेतों में पड़ी गेंहू की फसल को नुकसान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment