Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मुझे छुआ तो जिंदगी से हाथ धो बैठोगे':कानपुर में सुहागरात पर दुल्हन बोली- मैं किसी और की हूं, मुझे बॉयफ्रेंड के पास भेज दो

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर में सुहागरात वाले दिन दुल्हन ने पति को धमकी दी। कहा- मुझसे दूर रहना। मुझे छूना मत। मैं किसी और की हूं। अगर तुमने मुझे छुआ तो तुम अपनी जिंदगी से हाथ धो बैठोगे। अगर तुम अपनी भलाई चाहते हो तो मुझे मेरे बॉयफ्रेंड के पास भेज दो। 2 महीने तक लड़का दुल्हन को मनाता रहा। मगर वह नहीं मानी। एक दिन दुल्हन ने अपने गले में फांसी का फंदा डाल लिया। युवक ने उसे किसी तरह बचाया। इसके बाद फिर दुल्हन ने उसे धमकी दी। शादी के ढ़ाई महीने बाद धमकी से डरा युवक थाने पहुंचा। पुलिस से जान बचाने की गुहार लगाई। मामला घाटमपुर कोतवाली का है। विस्तार से पढ़िए पूरा मामला महाराजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक लड़की की शादी 23 नवंबर को साढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़के से हुई थी। शादी के बाद दुल्हन ससुराल पहुंची। लड़के ने बताया कि सुहागरात वाली रात वह दुल्हन के पास पहुंचा। उसने जैसे ही घूंघट उठाने की कोशिश की, तो वह पीछे हट गई। दुल्हन ने उससे कहा कि मुझसे दूर रहो। मेरी जिंदगी में कोई और है। ये तन-मन सब उसी का है। तुम मुझे छूने की कोशिश भी मत करना। उसने बताया कि वह एक लड़के से प्यार करती है। उसी के साथ अपनी जिदंगी बिताना चाहती है। अगर तुम खुश रहना चाहते हो और जिंदा रहना चाहते हो तो तुम मुझे छोड़ दो। मुझे मेरे बॉयफ्रेंड के घर छोड़ दो। मैं पूरी रात उसे समझाता रहा। मगर वह नहीं मानी। अपनी जिद पर अड़ी रही। मैंने सोचा एक दो दिन में मान जाएगी। हर रात मैं उसे मनाने की कोशिश करता। मगर वह नहीं मानी। युवक बोला- उसकी धमकी से मैं डिप्रेशन में हूं लड़के ने बताया- ढाई महीने से मैं उसे समझा रहा हूं। मगर वह समझने की बजाए मुझे धमकी देती रही। मैं डिप्रेशन में चला गया। मैंने अपने घर वालों को कुछ नहीं बताया। 11 फरवरी को मैं उसे समझा रहा था, मगर वह गुस्सा हो गई। उसने धमकी दी- मैं उसकी (बॉयफ्रेंड) नहीं हो सकती तो किसी की नहीं हो सकती। फिर वह कमरे में चली गई। उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। उसने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। मैंने देखा तो कमरे का दरवाजा तोड़कर उसकी जान बचाई। इसके बाद मेरे घर वालों को सच का पता चला। घर वालों ने भी उसे समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। 12 फरवरी को मैं थाने पहुंचा और शिकायत की। वह जब मुझे धमकी देती थी तो मैंने उसकी धमकियों को फोन पर रिकॉर्ड कर लिया था। वह रिकॉर्डिंग भी पुलिस को दी है। साढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों परिवारों को थाने बुलाया गया था। किसी पक्ष की ओर से लिखित शिकायत नहीं दी गई है। दोनों परिवारों से बातचीत कर मामला सुलझाने को कहा गया है। -------------- ये खबर भी पढ़िए- मुख्तार के शूटर शोएब की दिनदहाड़े हत्या:बाराबंकी में कार पर 15 से ज्यादा गोलियां बरसाईं, बाइक से आए थे हमलावर बाराबंकी में माफिया मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब किदवई उर्फ बॉबी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह 50 साल का था। वारदात शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे हुई, जब वह कार से लखनऊ से बाराबंकी जा रहा था। हाईवे से 100 मीटर आगे बढ़ते ही दो बाइक सवार बदमाश आ गए। जब तक शोएब कुछ समझ पाता, उसकी कार पर पिस्टल से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शोएब पर 15 से ज्यादा गोलियां चलाई गईं। वारदात के बाद हमलावर अयोध्या की तरफ फरार हो गए। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    तिहाड़ जेल से रची गई ₹50 लाख की खौफनाक साजिश! 2 साल से फरार 'गोगी गैंग' का वांटेड गुर्गा गिरफ्तार, खुला ये बड़ा राज
    Next Article
    वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर सख्त हुए विशेष रोल प्रेक्षक:लापरवाही बरतने वाले BLO पर नजर, सपोर्ट सिस्टम सुधारें, नोटिस केंद्र का औचक निरीक्षण कर परखी हकीकत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment