Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मझोला में बुजुर्ग महिला से सोने की चेन ठगी:ई-रिक्शा में हुई वारदात, संदिग्ध महिला सीसीटीवी में कैद

    11 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक बुजुर्ग महिला से सोने की चेन ठगी गई। यह घटना ई-रिक्शा में हुई और संदिग्ध महिला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। सिद्धार्थ नगर निवासी जमुना देवी 8 फरवरी को दोपहर करीब 12:30 बजे मझोली चौराहे से प्रकाश नगर स्थित कृष्णा गारमेंट्स जा रही थीं। वह ई-रिक्शा में सवार थीं, तभी एक अज्ञात महिला उनके पास आकर बैठ गई और उनसे बातचीत शुरू कर दी। बातों-बातों में ठग महिला ने जमुना देवी का विश्वास जीता। उसने उनके कंधे पर हाथ रखा और झांसा देकर उनके गले से सोने की चेन उतार ली। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित महिला प्रकाश नगर चौराहे की ओर चली गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में वह एक ऑटो में बैठकर जाते हुए दिखाई दी है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपित महिला की तलाश की जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में इस तरह की ठगी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में असुरक्षा का माहौल है। पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कृषि विभाग का वरिष्ठ सहायक ड्यूटी से गायब:कई नोटिस के बाद भी नहीं आया, अब अनिवार्य सेवानिवृत्ति की तैयारी
    Next Article
    दिल्ली में युवक ने की आत्महत्या, मां-फूफा पर केस दर्ज:प्रेमिका की शादी तय होने पर किया था सुसाइड, बाराबंकी का रहने वाला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment