Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मक्का-मदीना छोड़ सब निशाने पर...हूती की खुली धमकी

    8 hours ago

    1

    0

    यमन के ईरान समर्थित हुती विद्रोहियों ने सऊदी अरब के खिलाफ अपने सैन्य अभियानों को तीव्र करते हुए एक बेहद गंभीर और नई चेतावनी जारी की है। हूती सैन्य प्रवक्ता  याह्या सारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर घोषणा की कि इस्लाम के दो सबसे पवित्र शहरों मक्का और मदीना को छोड़कर पूरे सऊदी अरब के हवाई अड्डे और उसका हवाई क्षेत्र अब उनकी सेना के लिए ऑपरेशन थिएटर यानी कि सैन्य कारवाई का इलाका बन चुका है। हूती सैन्य प्रवक्ता ने दुनिया भर की विमानन कंपनियों के साथ-साथ पैसेंजर्स और वहां पर काम करने वाले लोगों को भी चेतावनी दी है कि वह जल्द से जल्द हवाई अड्डे का उपयोग बंद कर दें।  याह्या सारी ने कहा हवाई अड्डे और हवाई क्षेत्र हमारे निशाने पर हैं। हम सभी से हमारी चेतावनियों को गंभीरता से लेने का आग्रह करते हैं और किसी भी असफल प्रयास के लिए सऊदी अरब जिम्मेदार होगा। यह नई और आक्रामक धमकी सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुए हमले के बाद आई है। शनिवार को हुए इस भीषण हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हुई और 309 से ज्यादा लोग घायल हो गए। सऊदी नागरिक उड्डन प्राधिकरण के अनुसार मिसाइल हमले हवाई अड्डे के घरेलू उड़ानों वाले टर्मिनल तीन और चार के परिसर में आकर गिरी। इस हमले को सऊदी अरब की धरती पर पिछले एक दशक का सबसे घातक और बड़े हमलों में से एक माना जा रहा है। हमले के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे हवाई अड्डे को खाली कराया और सभी नागरिक उड़ानों के संचालन को अस्थाई रूप से निलंबित कर दिया। उड़ानों को आननफानन में जिद्दा और अन्य नजदीकी शहरों की तरफ डायवर्ट करना पड़ा। इसके अलावा कुछ उड़ाने दूसरे देशों की तरफ भी डायवर्ट हुई।इसे भी पढ़ें: सऊदी अरब ने Riyadh airport को बंद रखने की अवधि बढ़ाई, हूती मिसाइल हमले में हुई थी 12 की मौतसऊदी अरब और हूतियों के बीच ये हालिया तनाव और ज्यादा बढ़ गया है। जब हूती विद्रोहियों ने सऊदी अरब पर आरोप लगाया कि वह यमन की राजधानी सना में एक ईरानी नागरिक विमान को उतरने से रोकने की कोशिश कर रहा था। हूतियों के अनुसार सऊदी अरब द्वारा उसके हवाई क्षेत्र का उल्लंघन किया जा रहा है। इसके जवाब में हूतियों ने इस पूरे सप्ताह सऊदी अरब के बुनियादी ढांचों, तेल रिफाइनरियों और हवाई अड्डों पर मिसाइल और ड्रोन हमलों की झड़ी लगा दी है। इस घातक हमले और हूतियों की खुली धमकी के बाद वैश्विक विमान क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। हवाई यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय एयरलाइनों ने तुरंत कड़े कदम उठाए हैं। फिलहाल सऊदी अरब के कई प्रमुख शहरों में स्कूल कॉलेजों को ऑनलाइन मोड़ पर शिफ्ट कर दिया गया है। मक्का और मदीना जाने वाले विमानों को इस दायरे से बाहर रखने की होती बयान के बावजूद मधेपुर में हवाई क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। अब देखना यह होगा कि हूती विद्रोही आगे क्या कदम उठाते हैं। यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब की राजधानी रियाद में स्थित किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर किए गए एक बेहद विनाशकारी हमले ने पूरे मध्य पूर्व में गंभीर सुरक्षा संकट पैदा कर दिया है। इस घातक हमले में कम से कम 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 300 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इस भीषण तबाही के तुरंत बाद होती विद्रोहियों ने एक सख्त सैन्य चेतावनी जारी करते हुए दुनिया भर के एयरलाइंस और आम यात्रियों को सऊदी अरब के हवाई अड्डों और हवाई क्षेत्र का उपयोग तुरंत बंद करने की चेतावनी दी है। सऊदी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण यानी जीएसए और अंतरराष्ट्रीय मीडिया चैनलों द्वारा सत्यापित वीडियो फुटेज में हमले के बाद के खौफनाक मंजर देखा गया। इसे भी पढ़ें: Riyadh Airport Attack | रियाद एयरपोर्ट हमले में हैदराबाद के व्यक्ति की मौत, असदुद्दीन ओवैसी ने विदेश मंत्री से लगाई मदद की गुहारहूतियों द्वारा दागी गई मिसाइल सीधे किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय संचालन वाले टर्मिनल तीन और टर्मिनल चार के परिसर से टकराई। धमाका इतना शक्तिशाली था कि पैसेंजर डिपार्चर गेट के पास की छत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया जिससे वहां मौजूद सैकड़ों यात्री मलवे की चपेट में आ गए। घटना की तस्वीरों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि हालात वास्तव में कैसे रहे होंगे। सऊदी अरब के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस हमले में मारे गए 12 लोगों में ना केवल सऊदी नागरिक बल्कि कई विदेशी कामगार और यात्री भी शामिल हैं। मृतकों में चार सऊदी नागरिक, दो बांग्लादेशी नागरिक और अमेरिका, मिस्र, जॉर्डन, सीरिया, सूडान और फिलिस्तीन का एक-एक नागरिक शामिल है। यह हमला इसलिए भी अधिक चिंताजनक है क्योंकि एक ही सप्ताह के भीतर किंग खालिद हवाई अड्डे को निशाना बनाकर किया गया यह तीसरा हमला था। इससे पहले गुरुवार को हुए हमलों में भी एक पायलट समेत तीन सऊदी नागरिकों की जान जा चुकी है। हमले की जिम्मेदारी लेते हुए सैन्य प्रवक्ता याहिया सारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक आधिकारिक बयान जारी किया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस्लाम के दो पवित्र शहरों मक्का और मदीना के हवाई क्षेत्र को छोड़कर पूरा सऊदी अरब अब उनके सैन्य अभियानों का सक्रिय क्षेत्र बन चुका है। हुतियों ने वैश्विक नागरिक उड्डन कंपनियों के लिए इसे आखिरी चेतावनी करार देते हुए कहा कि सऊदी हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने वाले किसी भी विमान को सैन्य निशाना माना जा सकता है। इस गंभीर खतरे को देखते हुए वैश्विक विमानन क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। इसे भी पढ़ें: Riyadh Airport हमले में भारतीय नागरिक की मौत, 10 अन्य घायलरिपोर्ट्स के मुताबिक हमले के बाद से अब तक 225 से ज्यादा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ाने रद्द की जा चुकी है। Air India, लुफांजा, जजीरा एयरवेज और पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस जैसी प्रमुख कंपनियों ने रियाद के लिए अपनी सेवाएं अस्थाई रूप से निलंबित कर दी हैं। कई उड़ाने जो हवा में थी उन्हें बहरीन, संयुक्त अरब अमीरात और अन्य पड़ोसी सुरक्षित देशों की ओर डाइवर्ट कर दिया गया। इस जोरदार हमले के बाद अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इसकी कड़ी निंदा की। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे एक बेहद भयानक और कायरतापूर्ण कृत्य बताते हुए सऊदी अरब को पूरी सुरक्षा सहायता देने का भरोसा दिया है। इसके अलावा अन्य देशों ने भी इसकी आलोचना की है। अब हमले के बाद होती विद्रोहियों ने पैसेंजर्स और एयरलाइंस को सख्त चेतावनी दी है कि वह सऊदी एयर स्पेस या फिर सऊदी एयरफोर्स का इस्तेमाल ना करें। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते कूटनीतिक घटनाक्रमों और संभावित परमाणु समझौते की खबरों ने मध्यपूर्व की राजनीति में एक नया तनाव पैदा कर दिया है। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    Prabhasakshi NewsRoom: Riyadh पर लगातार हो रहे Missile Attacks को रोकने में विफल रहा Mecca Pact, अब Trump ने Houthis के खिलाफ जंग में उतरने के दिए संकेत!
    Next Article
    Nepal Flood: गोरखा जिले में सेना ने 95 लोगों को सुरक्षित निकाला, 5 लापता

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment