Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मकान का छज्जा गिरा, दो लड़कियां मलबे में दबीं:फर्रुखाबाद के शमशाबाद में हादसा, एक की हालत गंभीर

    3 hours ago

    2

    0

    फर्रुखाबाद जनपद के शमशाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला मझली हवेली में मंगलवार को एक मकान का छज्जा अचानक भरभराकर गिर गया। छज्जे के नीचे खेल रही दो बालिकाएं मलबे में दब गईं। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे और दोनों बालिकाओं को मलबे से बाहर निकाला। उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां एक बालिका की हालत गंभीर बताई जा रही है। यह घटना मोहल्ला मझली हवेली निवासी विजयपाल सक्सेना के घर पर हुई। मकान के ऊपरी कमरे के दो छज्जे अचानक गिर पड़े, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में लोगों ने बालिकाओं को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि विजयपाल के छोटे भाई की शादी 25 अप्रैल को है, जिसके चलते घर में शादी समारोह की तैयारियां चल रही थीं और रिश्तेदार भी आने शुरू हो गए थे। नवाबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बबूरारा निवासी नीरज कुमारी की पुत्री आर्या और विजयपाल की पुत्री सौम्या इस हादसे का शिकार हुईं। पहले दूसरी मंजिल का छज्जा गिरा, जिसके बाद प्रथम तल का छज्जा भी गिर गया। परिजनों ने मोहल्ले के लोगों की मदद से पहले आर्या को बाहर निकाला। आर्या ने बताया कि मलबे में उसकी दीदी सौम्या भी दबी है। लोगों ने मलबा हटाकर सौम्या को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। उसके सिर से खून बह रहा था। गंभीर रूप से घायल दोनों बालिकाओं को चिकित्सक के पास भर्ती कराया गया। घायल आर्या को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया, जबकि सौम्या को आगे के उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शमशाबाद रेफर किया गया। डॉक्टर अलीम अंसारी ने बताया कि सौम्या को सिर में काफी गहरी चोटें आई हैं और प्राथमिक उपचार के बाद उसे राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में रिटायर्ड महिला डॉक्टर से 1.55 करोड़ ठगे:ATS अधिकारी बनकर टेरर फंडिंग का डर दिखाया, रुपए ट्रांसफर कराए
    Next Article
    बरेली में फौजी की पत्नी का मर्डर:बच्चे स्कूल में थे, घर में अकेली पाकर घुसा संदिग्ध; हाथ में छाता और बैग लिए सीसीटीवी में दिखा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment