Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में फौजी की पत्नी का मर्डर:बच्चे स्कूल में थे, घर में अकेली पाकर घुसा संदिग्ध; हाथ में छाता और बैग लिए सीसीटीवी में दिखा

    4 hours ago

    2

    0

    बरेली में एक फौजी की पत्नी की उसके घर में घुसकर गला दबाकर हत्या कर दी गई। हत्या की वारदात को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब व घर पर अकेली थी। महिला के दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। उसकी भांजी बच्चों को स्कूल से लेने गई हुई थी। इसी बीच किसी व्यक्ति ने महिला की गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध व्यक्ति आता दिखाई दिया है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। फौजी की तैनाती पंजाब के फिरोजपुर में है। महिला यहां अपने बच्चों के साथ रहती थी। घटना सुभाष नगर थाना क्षेत्र की है। 2 सीसीटीवी तस्वीर देखिए... विस्तार से जानिए पूरा मामला… सुभाष नगर के रहने वाले भारत सिंह फौज में हैं। उनकी तैनाती पंजाब के फिरोजपुर में है। उनकी पत्नी गीता और दो बेटे 14 वर्षीय दृश्य और 12 वर्षीय हर्ष घर पर रहते हैं। मंगलवार को दोनों बच्चे रोजाना की तरह अपने स्कूल गए थे। वारदात की जानकारी तब हुई, जब पास में रहने वाली भांजी शीतल यादव दोपहर में गीता के घर पहुंची। उसने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उसने गेट खोलकर अंदर प्रवेश किया। वहां गीता का शव जमीन पर पड़ा मिला। यह देखकर वह चीख पड़ी और तुरंत अपने भाइयों व परिजनों को सूचना दी। सीसीटीवी में छाता और बैग लिए दिखा संदिग्ध सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अहम साक्ष्य जुटाए हैं। जांच के दौरान घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति घर में प्रवेश करता हुआ दिखाई दे रहा है। वह पहचान छिपाने के लिए हाथ में छाता लिए हुए है और उसके पास एक बैग भी नजर आ रहा है। पुलिस हुलिए के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है। पुलिस लूटपाट और रंजिश समेत तमाम पहलुओं पर जांच कर रही है ताकि हत्या की असली वजह साफ हो सके। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार, पुलिस की कई टीमें जांच में जुटीं पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला हत्या का ही है। सीओ सेकेंड अंजनी कुमार तिवारी ने बताया कि महिला की गला घोंटकर हत्या की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही समय और कारणों की पुष्टि होगी। पुलिस की टीमें संदिग्ध की पहचान करने के लिए सर्विलांस और मुखबिरों का सहारा ले रही हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ------------ यह खबर भी पढ़िए भाजपा की जनाक्रोश रैली, योगी महिलाओं के साथ पैदल चले: प्रदेश अध्यक्ष बोले- नकाब वालों के चक्कर में सपा ने 80% महिलाओं का नुकसान कराया लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पास न होने पर लखनऊ में भाजपा ने मंगलवार को जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। सीएम योगी खुद इस पदयात्रा में महिलाओं के साथ पैदल चले। उनके साथ करीब 15 हजार महिलाएं चलीं। यहां पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मकान का छज्जा गिरा, दो लड़कियां मलबे में दबीं:फर्रुखाबाद के शमशाबाद में हादसा, एक की हालत गंभीर
    Next Article
    स्कूलों में न चलने दें 15 साल से पुरानी बसें:विधान परिषद की प्रश्न एवं संदर्भ समिति ने दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment