Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मकान मालिक बोला-मेरे साथ सो जाओ, महिला ने लगाई फांसी:लुधियाना में मरने से पहले बोली- नहाते हुए VIDEO बनाई, उससे ब्लैकमेल कर रहा

    13 hours ago

    1

    0

    लुधियाना में महिला ने मकान मालिक की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर सुसाइड कर लिया। उसने फांसी लगाने से पहले एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया, जिसमें उसने मकान मालिक पर लंबे समय से मानसिक प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला ने पति को 3 मिनट 13 सेकेंड का वीडियो भेजा। जिसमें उसने कहा- मकान मालिक ने उसका नहाते हुए का वीडियो बना लिया था और उसने वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपए मांग रहा है। पैसे नहीं देने पर कहता है कि या मेरे साथ सो जाओ या फिर पैसे दो। महिला ने कहा..मैं अब नहीं जी सकती सॉरी जी..मैं अब आपका साथ यहीं पर छोड़कर जा रही हूं..इससे ज्यादा नहीं जी सकती। हमने कई बार अपना घर चेंज करने की कोशिश की, आपने हमारी बातों का कभी विश्वास नहीं किया। वह इसी चीजों का फायदा उठा गया। मृतका की पहचान रोजी (32) के नाम से हुई। परिवार के अनुसार, रोजी का पति पिछले पांच महीनों से रोजगार की तलाश में विदेश गया हुआ था। रोजी का एक बेटा और एक बेटी है। जिनके पूरी जिम्मेदारी रोजी के कंधों पर थी। घटना 9 फरवरी की है, लेकिन महिला का वीडियो आज (11 फरवरी को) सामने आया है। पहले जानिए महिला ने वीडियो में क्या कहा… महिला ने फंसी लगाने से पहले पति को 3 मिनट 13 सेकेंड वीडियो भेजा। जिसमें उसने कहा..मुझे आपको एक बात बतानी है बहुत बड़ी बात है..मैं बहुत टाइम से बर्दाश्त करती आ रही हूं..लेकिन अब मेरे से नहीं होगा। मैं आपसे बात कर अपने आप को खत्म कर रही हूं। मैं अब इस बोझ के साथ नहीं जी सकती। आपको पता है..जब मैं यहां नहीं आई थी..2 महीने बाद टिक्का (मकान मालिक) ने मेरी वीडियो बनाई थी नहाते की..उसने मुझे कई बार ब्लैकमेल किया पैसे के लिए। कई बार पैसे दे भी दिए। एक बार मैंने इसे रानी से लेकर दिए..एक बार इस बंदर से लेकर दिए..एक बार इसे मनीषा के जीजा कालू से 10 हजार दिए..अब वह 50 हजार की मांग कर रहा है और कहता कि अगर मैंने यह बात आपको बताई तो वह वीडियो नेट पर डाल देगा। आप जब से गए हो वह तब से ही मुझे ब्लैकमेल कर रहा है..मैं बहुत परेशान हूं..मैं अपने दिल पर बहुत बड़ा वजन लेकर जी रही थी..मैं बीमार नहीं हूं…मुझे परसों से ब्लैकमेल कर रहा है…मैंने उसकी मम्मी को परसों बात बताई थी और वह गांव चला गया मम्मी के साथ। लेकिन अभी दोबारा फोन कर फिर उसने कॉल कर कहा कि या तो मुझे पैसे डालो..नहीं तो मेरे साथ सो जाओ। हो सके तो मुझे माफ करना..उसे नहीं। अच्छा जननी बन गया और ना ही अच्छी पत्नी और ना ही अच्छी मां बनी..मुझे अब जीना नहीं है। मैंने कई बार उधार लेकर इसे पैसे दे दिए हैं…लेकिन मैं इसके साथ सो नहीं सकती मेरा जमीन मुझे यह इजाजत नहीं देता की अपना रिश्ता बचाने के चलते में इसके साथ सो जाऊं अगर आपने कभी भी मुझे जिंदगी में प्यार किया है..तो आप इस इंसान का कभी भी घर बसने मत देना। इसमें मेरी जान सूली पर तंग कर मेरे छोटे-छोटे बच्चों की जान सूली पर तंग कर अपना घर बसाने लगा है। इसे कभी भी माफ मत करना..हो सके तो मुझे इंसाफ दिलाना। अब जानिए पिता ने क्या कहा… घाटना जगीरपुर स्थित सुरजीत कॉलोनी की 9 फरवरी की है। मृतका रोजी के पिता पालाराम ने बताया कि 9 फरवरी को उन्हें फोन आया कि उनकी बेटी ने फंदा लगा लिया है और उसकी मौत हो चुकी है। जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो रोजी के ससुरालियों ने बताया कि उसने कभी किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था। हमेशा बच्चों की बातें खुशी से करती थी। पिता ने बताया कि मौत से कुछ समय पहले रोजी ने एक वीडियो बनाई थी। जिसमें उसने साफ तौर पर मकान मालिक पर गंभीर आरोप लगाए। वीडियो में उसने अपनी मौत के लिए सीधे तौर पर मकान मालिक सतनाम उर्फ टिक्का को जिम्मेदार ठहराया। मरने से पहले रोजी ने कहा कि किस तरह वह लंबे समय से मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग सह रही थी। मकान मालिक और उसकी पत्नी पर केस दर्ज जांच अधिकारी एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि घटना 9 फरवरी की है। रोजी का पोस्टमॉर्टम सिविल अस्पताल में करवाया गया और शव परिवार के हवाले कर दिया गया है। टिब्बा थाना पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और धारा 3(5) (साझा इरादा) के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले में दो लोगों को, जिसमें मकान मालिक सतनाम उर्फ टिक्का और उसकी पत्नी पुष्पा को नामजद किया गया है। पुलिस दोनों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गेहूं-आटे का कारोबार फेल हुआ तो डाली ड्रग्स फैक्ट्री:अशोकनगर में यूट्यूब से सीखा नशा बनाना, बीजेपी उपाध्यक्ष लिखी कार से करते थे सप्लाई
    Next Article
    ये है दुनिया का सबसे महंगा चावल, जानें कैसा होता है इसका स्वाद?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment