Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुकेश सहनी का संजय निषाद पर हमला:अंबेडकर नगर में आरक्षण और कोचिंग संस्थानों पर सरकार को घेरा

    2 hours ago

    1

    0

    विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी अम्बेडकरनगर पहुंचे। उन्होंने एक प्रेस वार्ता के दौरान आरक्षण और देश में कोचिंग संस्थानों से जुड़े विवादों पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने निषाद पार्टी के प्रमुख डॉ. संजय निषाद को निशाने पर लिया और केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर भी गंभीर सवाल उठाए। आरक्षण के मुद्दे पर मुकेश सहनी ने डॉ. संजय निषाद पर निशाना साधते हुए कहा कि वे पिछले साढ़े चार साल से सरकार में रहकर "मलाई खा रहे हैं"। उन्होंने बताया कि निषाद पार्टी को भाजपा के साथ 7 साल हो चुके हैं और उन्होंने तीन चुनाव (दो लोकसभा, एक विधानसभा) भाजपा के साथ लड़े हैं। यह उनका भाजपा के साथ चौथा चुनाव होगा। सहनी ने डॉ. संजय निषाद को 6 महीने का समय देते हुए चुनौती दी। उन्होंने कहा, "साढ़े चार साल से आप सरकार में मलाई खा रहे हैं, 6 महीने और खाइए। वहां अपना दबाव बनाइए, मोदी जी-योगी जी को डराइए और अपने समाज को आरक्षण दिलाइए।" निजी स्कूलों और कोचिंग के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा सहनी ने यह भी कहा कि अगर डॉ. संजय निषाद समाज को आरक्षण दिला देते हैं, तो आने वाले समय में उनका पूरा समर्थन निषाद जी के साथ रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि संजय निषाद आरक्षण नहीं दिला पाते और फिर भी भाजपा के साथ रहते हैं, तो समाज उन्हें केवल सत्ता और शक्ति का भूखा मानेगा। कोचिंग संस्थानों और पेपर लीक के मुद्दे पर मुकेश सहनी ने सरकार को पूरी तरह विफल बताया। उन्होंने कहा कि आज देश में शिक्षा के क्षेत्र में सरकार पूरी तरह असफल है और 1 लाख से अधिक सरकारी स्कूल बंद हो चुके हैं। ऐसे में समाज के युवाओं के पास निजी स्कूलों और कोचिंग के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। सहनी ने स्वीकार किया कि कई कोचिंग संस्थान पूरी ईमानदारी से बच्चों को पढ़ा रहे हैं। उन्होंने वर्तमान में कोचिंग संस्थानों पर हो रही कार्रवाई पर तीखा ऐतराज जताया और कहा कि सरकार अपने गिरेबां में नहीं झांक रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में हरियाणा के SDO का शव कार में मिला:दरवाजे लॉक थे, मुंह से बह रहा था खून; पुलिस ने शीशा तोड़कर बाहर निकाला शव
    Next Article
    क्या है Cocktail 2 में लेस्बियन-थ्रीसम का सच? कृति सेनन ने अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, फैंस हुए हैरान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment