Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुकदमे से बेटी एमन बाहर, पति मसूद फरहत शामिल:पाकिस्तानी महिला सबा फरहत के केस में आया नया मोड़, जमानत पर 12 में सुनवाई

    16 hours ago

    1

    0

    मेरठ में फर्जी वोटर आईडी और गैर कानूनी तरीके से यात्रा करने के आरोप में जेल की सलाखों के पीछे पहुंची सबा फरहत के मुकदमे में पुलिस ने बेटी एमन का नाम निकालकर पति मसूद फरहत का नाम शामिल कर दिया है। उन्हें आपराधिक षडयंत्र का आरोपी बनाया गया है। उधर, सोमवार को भी सबा फरहत की बेल एप्लीकेशन पर सुनवाई नहीं हो सकी। पहले एक नजर पूरे मामले पर देहलीगेट निवासी रुकसाना ने इसी क्षेत्र में परिवार संग रह रही पाकिस्तान मूल की महिला सबा फरहत पर गैरकानूनी तरीके से भारत में रहकर यात्रा करने व फर्जी वोटर आईडी कार्ड बनवाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमे के आधार पर पुलिस ने सबा को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। निचली अदालत से जमानत खारिज सबा फरहत की गिरफ्तारी के बाद उनके एडवोकेट वीके शर्मा ने कोर्ट में बहस की। उन्होंने कोर्ट के समक्ष कुछ साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए स्पष्ट भी किया कि सबा की तरफ से कभी वोटर आईडी कार्ड के लिए आवेदन नहीं किया गया है। यह भी बताया कि कभी कोई यात्रा भी नहीं की है। उन्होंने सबा फरहत को जमानत दिए जाने की अपील की हालांकि कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया। मुकदमे में मसूद इन, बेटी एमन आउट शुरुआत में इस मुकदमे में सबा फरहत के अलावा उनकी बेटी एमन को नामजद किया गया था लेकिन जल्द ही एमन के नाम को वापस ले लिया गया। बाकायदा कोर्ट के सामने इसकी पुष्टि की गई। सूत्र बताते हैं कि हाल ही में मुकदमे में सबा फरहत के पति मसूद फरहत का नाम शामिल किया गया है। मसूद का नाम एमन के जन्म प्रमाण पत्र से जोड़ा गया है। आरोप है कि मसूद ने पाकिस्तान में जन्मी अपनी बेटी एमन का मेरठ के एक निजी अस्पताल से फर्जी जन्म प्रमाण पत्र बनवाया था। सबा पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद सबा फरहत का मुकदमा लड़ रहे एडवोकेट वीके शर्मा की माने तो उनके क्लाइंट पर लगे सभी आरोप बेबुनियाद हैं, वह कोर्ट में जल्द यह साबित कर देंगे। उनके परिवार का जो संपत्ति विवाद चल रहा है, दरअसल, यह मुकदमा उसी की देन है। आरोप से जुड़े साक्ष्य वह कोर्ट के समक्ष दाखिल कर चुके हैं। जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान न्यायालय इन सुबूत का संज्ञान जरूर लेगी। 12 मार्च को जमानत याचिका पर सुनवाई एडवोकेट वीके शर्मा की माने तो उन्होंने सबा फरहत की जमानत याचिका सेशन कोर्ट में दाखिल की है। शनिवार को न्यायालय नहीं चली, जिस कारण सोमवार को सुनवाई होनी थी। सोमवार को प्रॉसीक्यूशन ने एक प्रार्थना पत्र लगाकर अगली तारीख मांगी गई थी। कोर्ट ने अब जमानत याचिका पर सुनवाई की 12 मार्च की तिथि निर्धारित की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनता दर्शन में डीएम ने वीडियोकॉल से अधिकारियों को जोड़ा:समस्याओं के त्वरित निस्तारण और लापरवाही पर सख्त चेतावनी दी
    Next Article
    रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम का मैटरनिटी फोटोशूट:बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं लिन, तस्वीरों में दिखा कपल का रोमांटिक अंदाज, फैंस दे रहे बधाइयां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment