Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    श्मशान घाट से साधु लापता, कमरे में खून के निशान:पुलिस मौके पर, हत्या की आशंका; फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

    1 hour ago

    1

    0

    शिकारपुर के पहासू कस्बा क्षेत्र स्थित श्मशान घाट से 50 वर्षीय साधु बिन्नामी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गए हैं। सोमवार देर रात उनके कमरे में खून के निशान मिले, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने हत्या की आशंका जताई। सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों के अनुसार, साधु पिछले दो-तीन दिनों से दिखाई नहीं दे रहे थे। सोमवार शाम को जब कुछ लोग उनकी तबीयत पूछने कमरे में पहुंचे, तो कमरा खुला मिला और साधु वहां नहीं थे। बिस्तर पर और कमरे से बाहर तक खून के निशान मिले। कमरे के बाहर उनका कुत्ता भी बेहोशी की हालत में पाया गया। मौके पर कुछ दांत भी मिले हैं, जिन्हें पुलिस किसी जंगली जानवर का बता रही है। साधु बिन्नामी पिछले 10-12 वर्षों से काली नदी के समीप बने इस श्मशान घाट की कोठरी में रह रहे थे। वे यहां साफ-सफाई का काम करते थे और बस्ती से भिक्षा मांगकर अपना जीवन यापन करते थे। पहासू निवासी राधेश्याम ने बताया कि बाबा एक-दो दिन से लापता थे और उन्हें आशंका है कि उनकी हत्या कर दी गई है। हेमंत कुमार उर्फ बंटी लोधी ने भी बताया कि बाबा करीब 12 साल से यहां रह रहे थे और कमरे में खून देखकर उन्हें हत्या का अंदेशा है। वीरेंद्र बैद्यजी ने भी इसी तरह की आशंका व्यक्त की। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। सीओ शशांक श्रीवास्तव, एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने भी मौके का मुआयना किया। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले में पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है एवं साधु की तलाश में जुटी है।जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शिक्षक रत्नेश कुमार का गणित शोध अंतरराष्ट्रीय कॉपीराइट से:सबसे छोटी संख्याएं लिखने के तर्क को 181 देशों में मिली मान्यता
    Next Article
    गोरखपुर में ईद पर 'धुरंधर कुर्ते' का डिमांड:दूसरी- तीसरी बार स्टॉक मंगा रहे दुकानदार, 'फरसी सलवार-सूट' लड़कियों की पहली पसंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment