Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मखदूमपुर घाट पर 7 घंटे बाद फिर सर्च अभियान शुरु:डेढ़ किलोमीटर तक गंगा को खंगाल चुकीं NDRF, SDRF, PAC की टीमें, टूट रही आस

    3 hours ago

    1

    0

    मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्रांतर्गत मखदूमपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को डूबे चारों युवकों को लेकर सर्च अभियान शनिवार सुबह 6 बजे फिर शुरु हो गया। खराब मौसम के चलते रात 11 बजे अभियान को रोकना पड़ा था। NDRF,SDRF के अलावा 44वीं वाहिनी PAC के गोताखोर सर्च अभियान चला रहे हैं। करीब डेढ़ किलोमीटर तक घाट को खंगाला जा चुका है। एक नजर पूरे मामले पर इंचौली थानाक्षेत्र के लावड़ चौकी अंतर्गत गांव जलालपुर में शुक्रवार को 102 वर्षीय महिला भगवती देवी की मृत्यु हो गई थी। अंतिम संस्कार मखदुमपुर गंगा घाट पर किया गया था। अंतिम संस्कार के बाद भगवती देवी के भांजे के बच्चे अभिषेक और हिमांशु अपने चचेरे भाइयों दीपांशु, प्रियांशु और प्रदीप के साथ गंगा में स्नान करने उतरे थे। बचानक बहाव तेज होने व गहराई बढ़ने के कारण पांचों डूबने लगे। प्रदीप को तो पास ही मौजूद राहुल नाम के युवक ने बचा लिया लेकिन शेष चारों गहरे पानी में डूबते चले गए। दोस्तों के शोर मचाने पर भीड़ जुटी जिस समय पांचों स्नान कर रहे थे, वहां काफी लोग मौजूद थे। चार युवकों के डूबने पर वहां अफरा तफरी मच गई। एसडीएम संतोष सिंह, तहसीलदार निरंकार सिंह और नायब तहसीलदार नितेश सैनी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। सीओ ने शुरु कराया सर्च अभियान सीओ मवाना पंकज लवानिया घाट पर पहुंच गए। पहले दमकल की टीम को भी बुला लिया गया, जिन्होंने तत्काल सर्च अभियान शुरु करा दिया। वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट की मोटर बोट से सर्च अभियान चलाया गया लेकिन कोई सफलता मिलती दिखाई नहीं दी। रात में ही पहुंची NDRF/SDRF मौसम खराब होने के साथ ही अंधेरा होने लगा था। मौके पर पहुंचे डीएम और एसएसपी ने तत्काल NDRF, SDRF के साथ ही PAC के गोताखोरों को बुलाने का निर्णय लिया। रात में ही टीमें मखदूमपुर घाट पर पहुंच गईं और सर्च अभियान शुरु करा दिया। बारिश के कारण कई बार अभियान रोका गया। करीब 11 बजे तेज बारिश के कारण सुबह नये सिरे से अभियान शुरु कराने का निर्णय लिया गया। हालांकि कई जगह रात में ही जाल लगा दिए गए। सुबह 6 बजे सर्च अभियान शुरु NDRF, SDRF और PAC दल सुबह दिन निकलते ही दोबारा मखदूमपुर घाट पहुंच गए और सर्च अभियान शुरु करा दिया। सीओ मवाना पंकज लवानिया की मानें तो रात से लेकर सुबह तक टीमों ने घाट का करीब डेढ़ किलोमीटर का हिस्सा खंगाल दिया है। जगह जगह जाल लगाए गए हैं। सुबह 6 बजे दोबारा सर्च अभियान शुरु किया गया है। समय बीतने के साथ टूट रही आस चारों युवकों को डूबे 15 घंटे से ज्यादा बीत चुके हैं लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। जैसे जैसे समय आगे बढ़ रहा है, वैसे वैसे उनकी कुशलता की आस टूट रही है। परिवार भी रात से ही गांव में डटे हैं। उन्हें पुलिस और प्रशासन ने घर भेजने का प्रयास किया लेकिन उन्होंने जाने से मना कर दिया। इन टीमों के साथ ही कुछ लोकल लोग भी चारों लापता युवकों की तलाश कर रहे हैं। पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिलेंडर ब्लास्ट का CCTV फुटेज आया सामने:अमेठी की चाय दुकान में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू
    Next Article
    पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का सपा पर निशाना:फिरोजाबाद में कहा- बिहार की तरह यूपी भी सपा की गुंडई नहीं भूलेगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment