Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का सपा पर निशाना:फिरोजाबाद में कहा- बिहार की तरह यूपी भी सपा की गुंडई नहीं भूलेगा

    3 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में पत्रकारों से बात करते हुए पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने समाजवादी पार्टी (सपा) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत का विश्वास व्यक्त किया और सपा के सत्ता में लौटने की संभावनाओं को खारिज कर दिया। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों और असदुद्दीन ओवैसी के 'मियां गेम चेंजर' वाले बयान पर मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि यह उनका विषय नहीं है। उन्होंने जोर देकर कहा कि पूरे देश ने, चाहे वह राज्यों के चुनाव हों या संसदीय चुनाव, भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद दिया है। उन्होंने हरियाणा, दिल्ली और बिहार सहित विभिन्न राज्यों में भाजपा की जीत का उल्लेख किया और कहा कि इस बार भी इन राज्यों में भाजपा बहुत अच्छा प्रदर्शन करेगी। जब उनसे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव के 2027 में चुनाव जीतने और वाराणसी से भी भाजपा को हराने के दावे के बारे में पूछा गया, तो पर्यटन मंत्री ने इसे खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में भी उनके रिश्तेदारों की सरकार बनने की बात कही जा रही थी, लेकिन उसका अता-पता नहीं चला। मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सपा नेताओं को अपने कार्यकाल पर नजर डालनी चाहिए। उन्होंने बिहार का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां के लोग 20 साल बाद भी लालू यादव या राजद के 'जंगल राज' को नहीं भूले हैं, इसलिए उन्हें आशीर्वाद नहीं मिला। उन्होंने आगे कहा कि जब बिहार के लोग 20 साल में 'जंगल राज' नहीं भूले, तो उत्तर प्रदेश के लोग 2012 से 2017 के बीच सपा की 'गुंडई और अराजकता' को कैसे भूल सकते हैं। मंत्री ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के लोगों की याददाश्त बिहार वालों से भी ज्यादा है, इसलिए सपा कम से कम 25 साल तक सत्ता में नहीं आ पाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मखदूमपुर घाट पर 7 घंटे बाद फिर सर्च अभियान शुरु:डेढ़ किलोमीटर तक गंगा को खंगाल चुकीं NDRF, SDRF, PAC की टीमें, टूट रही आस
    Next Article
    मंझनपुर सीट पर कौन मजबूत, विधायक इंद्रजीत या कोई और:भाजपा से वीरेन्द्र फौजी या जीतेन्द्र सोनकर, बसपा से मोतीलाल या शैलेन्द्र कौन है आपकी पसंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment