Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पश्चिमी यूपी दौरा स्थगित:मेरठ-वाराणसी में करना था जेन-जी संवाद

    15 hours ago

    1

    0

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मेरठ-वाराणसी दौरा फिलहाल रद्द कर दिया गया है। ज्ञानेश कुमार को आज 25 सितंबर को मेरठ आना था। यहां वो सीसीएसयू में जेन-जी के साथ संवाद करने वाले थे। लेकिन अचानक प्रोग्राम रद्द हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार 25 को मेरठ और 28 सितंबर को वाराणसी मेंजेन-जी से संवाद कार्यक्रम था। लेकिन एसआईआर के बाद उठे सवालों के बीच अचानक उनका दौरा स्थगित कर दिया है। संवाद की नई डेट क्या होगी ये अभी तय नहीं है। एसआईआर के बाद उठे विवादों के चलते फैसला मेरठ में शुक्रवार 25 सितंबर को निर्वाचक साक्षरता क्लब (ईएलसी 2.0) एवं ईसीआइनेट का क्षेत्रीय सम्मेलन और युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम होना था। वाराणसी में भी 28 सितंबर को वह जेन-जी के साथ संवाद करने वाले थे । फिलहाल अब दोनों ही कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं । अचानक दौरा कैंसिल होना प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है। विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद भारत निर्वाचन आयोग के भीतर मतभेद के कारण मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का ये दौरा स्थगित हुआ है। युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया की देनी थी जानकारी मेरठ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शैक्षिक संस्थानों के विद्यार्थियों और शिक्षकों के साथ संवाद के जरिए युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देने तथा उनके सवालों का जवाब देने की योजना थी। वाराणसी में भी इसी कड़ी में युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया, डिजिटल माध्यमों और मतदाता सेवाओं से अवगत कराया जाना था। अब यह कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। आयोग ने कार्यक्रम स्थगित करने के कारण नहीं बताए हैं, लेकिन यह माना जा रहा है कि ताजा विवाद के कारण इसे स्थगित किया गया है। अगस्त में भी जेन-जी से किया था संवाद अगस्त महीने में मुख्य चुनाव आयुक्त ने जेन-जी से संवाद किया था । उनसे निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सूची, मतदान और आयोग की कार्यप्रणाली से जुड़ी जानकारी साझा की थी। इसके साथ ही ईएलसी 2.0 की शुरुआत की गई थी। आयोग की योजना इसके बाद मेरठ और वाराणसी में क्षेत्रीय स्तर पर अभियान को आगे बढ़ाने की थी। पहले दो-दो दिनों के कार्यक्रम दोनों ही शहर में रखे गए थे, किंतु बाद में इन्हें घटाकर एक-एक दिन कर दिया गया था। 21 सितंबर को ही रोकी गई तैयारियां 25 सितंबर को मेरठ और 28 सितंबर को वाराणसी में उनके प्रस्तावित कार्यक्रम अब नहीं होंगे। मेरठ में ELC 2.0 और ECI-Net का क्षेत्रीय सम्मेलन तथा युवाओं के साथ संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित था। वहीं, वाराणसी में Gen-Z के साथ संवाद होना था। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को निर्वाचन प्रक्रिया, मतदाता सेवाओं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ना था। दोनों कार्यक्रमों को 21 सितंबर को ही स्थगित करने के संकेत मिल गए थे और मेरठ में तैयारियां रोक दी गई थीं। हालांकि, निर्वाचन आयोग की ओर से कार्यक्रम स्थगित करने का कोई स्पष्ट कारण सार्वजनिक नहीं किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SSC ने जारी किया CGL 2026 का संशोधित ब्योरा:कुल 10,731 पद संभावित,1,525 पद घटे
    Next Article
    बुलंदशहर के खुर्जा में नाले में गिरा राहगीर, VIDEO:लाखों की सड़क तोड़कर छोड़ी, सुरक्षा दीवार भी नहीं बनाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment