Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना: आवेदन प्रक्रिया शुरू:प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग के लिए 20 अप्रैल से 6 जून तक करें आवेदन

    15 hours ago

    2

    0

    अम्बेडकरनगर में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग के लिए ऑफलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए आवेदन 20 अप्रैल 2026 से 06 जून 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। योजना के तहत प्रवेश परीक्षा और काउंसलिंग का आयोजन निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार होगा। जेईई और नीट की प्रवेश परीक्षा/काउंसलिंग 08 जून 2026 को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक होगी। यूपीएससी/यूपीपीएससी, एसएससी, एनडीए, सीडीएस एवं अन्य परीक्षाओं की प्रवेश परीक्षा/काउंसलिंग 15 जून 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संपन्न कराई जाएगी। प्रवेश परीक्षा/काउंसलिंग का परिणाम 19 जून 2026 को प्रकाशित किया जाएगा। कोचिंग सत्र 01 जुलाई 2026 से शुरू होना प्रस्तावित है। परीक्षाओं के लिए पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए निशुल्क कोचिंग के लिए पंजीकरण 20 अप्रैल 2026 से 06 जून 2026 तक किया जा सकता है। आवेदन फॉर्म विकास भवन स्थित कक्ष संख्या-57, जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, अम्बेडकरनगर से प्राप्त और जमा किए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त, समस्त विकास खंडों के खंड विकास अधिकारी कार्यालय में सहायक विकास अधिकारी (समाज कल्याण) या ग्राम विकास अधिकारी (समाज कल्याण) के माध्यम से भी आवेदन पत्र प्राप्त और जमा किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के अंतर्गत विभिन्न परीक्षाओं के लिए पात्रता मानदंड निर्धारित किए गए हैं। जेईई और नीट के लिए कक्षा 12 में अध्ययनरत या उत्तीर्ण विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राएं पात्र होंगे। एनडीए के लिए भी कक्षा 12 में अध्ययनरत (विज्ञान वर्ग) या उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी/यूपीपीएससी (सिविल सेवा) तथा सीडीएस/सीएपीएफ परीक्षा प्रशिक्षण हेतु स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राएं या उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। एसएससी/यूपीएसएसएससी/बैंक जैसी परीक्षाओं के लिए कक्षा 12 में अध्ययनरत या उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शादी से लौट रही दूल्हा-दुल्हन की कार खाई में पलटी:सीतापुर में दूल्हा-दुल्हन समेत 4 घायल, ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
    Next Article
    बरेली में आसमान से बरस रही आग:हीटवेव के बीच प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, डीएम का आदेश नहीं माना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment