Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सहारनपुर पुलिस-मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल:तमंचा के साथ आरोपी गिरफ्तार, 50 हजार नकद बरामद

    2 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर के अपराध नियंत्रण अभियान के तहत तीतरों थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। देर रात हुई पुलिस मुठभेड़ में चोरी के मामले में वांछित एक शातिर बदमाश घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के 50 हजार रुपये नकद भी बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सालियर तिराहे पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि झिंझाना रोड स्थित आम के बाग में एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोपी की पहचान और बरामदगी पुलिस को देखते ही संदिग्ध बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगा। पुलिस ने पीछा किया तो आरोपी ने पेड़ की आड़ लेकर दोबारा गोली चलाई। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई। घायल होने पर वह मौके पर ही गिर पड़ा और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान फातिर पुत्र हमीद खान निवासी मोहल्ला कोटला, थाना गंगोह, सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह थाना तीतरों में दर्ज मुकदमा संख्या 44/2026, धारा 305(ए) बीएनएस में वांछित था। उसके कब्जे से एक .315 बोर का तमंचा, एक जिंदा व दो खोखा कारतूस तथा चोरी के 50,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। आपराधिक इतिहास की जांच जारी पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में आधा दर्जन से अधिक आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में दंपती को सड़क पर पीटा, VIDEO:मामूली कहासुनी के बाद दबंगों ने की मारपीट, घटना CCTV में मामला कैद
    Next Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय की सख्त चेतावनी:अंक अपलोड न करने वाले कॉलेजों पर होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment