Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुख्यमंत्री ने किया कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का लोकार्पण:मथुरा में कृष्ण की लीलाओं की झलक देखने को मिलेगी, 23.96 करोड़ रुपए से बना है

    6 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार देर शाम वृंदावन में नवनिर्मित ‘कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग’ का लोकार्पण किया। राज्य स्मार्ट सिटी योजना के तहत करीब 23.96 करोड़ रुपए की लागत से बने इस मार्ग को पर्यटक सुविधा केंद्र (टीएफसी) से पानीगांव तिराहा तक विकसित किया गया है। लोकार्पण के बाद सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ पूरे मार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मार्ग की सुविधाओं और निर्माण कार्य की गुणवत्ता देखी। सीएम योगी इस विकास कार्य से संतुष्ट नजर आए। उन्होंने गन्ना मंत्री लक्ष्मी नारायण, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी और उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र समेत अधिकारियों के साथ मार्ग पर सेल्फी भी ली। 84 स्तंभों पर कृष्ण की लीलाओं की झलक मार्ग पर अयोध्या के धर्म पथ और राम पथ की तर्ज पर 84 ‘कान्हा भक्ति स्तंभ’ लगाए गए हैं। इन पर भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति, लीलाओं और ब्रज की संस्कृति को दर्शाती कलाकृतियां बनाई गई हैं। सीएम योगी ने स्तंभों की नक्काशी और कलाकृतियों को बारीकी से देखा। उन्होंने कहा कि वृंदावन में प्रवेश करते ही इन स्तंभों से श्रद्धालुओं को ब्रज की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान का अनुभव होगा। फुटपाथ, स्ट्रीट लाइट और जल निकासी की भी जांच मुख्यमंत्री ने मार्ग पर बनाई गई आधुनिक सुविधाओं का भी जायजा लिया। उन्होंने स्ट्रीट लाइटिंग, फुटपाथ और जल निकासी व्यवस्था की गुणवत्ता देखी। अधिकारियों से निर्माण कार्य और सुविधाओं की जानकारी ली। मानकों के अनुरूप काम पूरा होने पर उन्होंने संतोष जताया। यह मार्ग यमुना एक्सप्रेसवे लिंक रोड पर स्थित पर्यटक सुविधा केंद्र को सीधे पानीगांव तिराहा से जोड़ता है। मार्ग के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण से वृंदावन में आने वाले वाहनों का दबाव कम होने की उम्मीद है। खासकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी जैसे बड़े आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं और पर्यटकों को जाम से राहत मिलेगी। बाहर से आने वाले लोगों के लिए वृंदावन के प्रमुख क्षेत्रों में पहुंचना पहले की तुलना में आसान होगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा एयरपोर्ट पर 'बम थ्रेट' की मॉक ड्रिल:टेबल टॉप एक्सरसाइज से परखी गईं सुरक्षा तैयारियां
    Next Article
    'चंपत राय बेदाग-निष्कलंक, उनका भोलापन मुसीबत बना':सब पर विश्वास करके गलती की; महासचिव बनने के बाद गोविंद देव गिरी का पहला इंटरव्यू

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment