Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बागपत पहुंचे:कार पर स्कूल के बच्चों ने पुष्प वर्षा की, मूर्तियों के स्थापना दिवस में शामिल होंगे

    10 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को भगवानपुर नांगल गांव स्थित श्री शिव गोरखनाथ आश्रम में नवनाथ मूर्तियों के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने बागपत पहुंचे। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर आश्रम के पास उतरा। उसके बाद से कार से कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। सीएम के स्वागत के लिए पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री व पूर्व मुंबई कमीशनर डॉ सत्यपाल सिंह, राजस्थान तिजारा से बीजेपी विधायक बालक नाथ, राज्यमंत्री केपी मलिक और बीजेपी विधायक योगेश धामा मौजूद रहे। नागल भगवानपुर स्थित श्री शिव गोरखनाथ आश्रम के महंत योगी अर्जुन नाथ ने बताया, मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं में उत्साह है। मंदिर में मुख्यमंत्री पूजा अर्चना करेंगे। सीएम के आगमन पर मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था के विशेष इंतजाम किए। मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया। आश्रम का 400 साल पुराना इतिहास बताया जाता है कि श्री शिव गोरखनाथ आश्रम में लगभग 400 साल पहले बाबा छोटे नाथ और बाबा लिच्छी नाथ ने कठोर तपस्या के बाद समाधि ले ली थी। उनकी तपोस्थली आज लगभग 23 बीघा विशाल भूमि पर बने इस आश्रम में साकार हो रही है। आश्रम में शिव मंदिर, माता मंदिर, हनुमान मंदिर,भैरव मंदिर ,शनि देव मंदिर, नवनाथ मंदिर और गोरखनाथ मंदिर जैसे अनेक पावन स्थल हैं। बाबा छोटे नाथ और बाबा लिच्छी नाथ की समाधियां यहां की आत्मा हैं। जहां भक्त दर्शन मात्र से मन की शांति पाते हैं। नाथ संप्रदाय की परंपरा को जीवंत रखते हुए यह आश्रम योग, ध्यान और भजन-कीर्तन का केंद्र बना हुआ है। सुबह की शाम से रात की आरती तक, यहां की दिव्यता भक्तों को खींच लाती है। करोड़ों की लागत से हुआ सौंदर्यीकरण बता दें कि वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग से 616.89 लाख रुपये की धनराशि से सौंदर्यीकरण कार्य हुआ। साल 2023 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दर्शन के बाद आश्रम की महत्ता राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हो गई। अब एक बार फिर आज योगी आदित्यनाथ यहां आकर दर्शन करेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में किसान की करंट लगने से मौत:मक्के की फसल की सिंचाई के दौरान हुआ हादसा, परिवार के सामने आर्थिक संकट
    Next Article
    सतीश महाना बचपन के आटो चालक दोस्त के साथ घूमें:बोले...पद-प्रतिष्ठा समय के साथ बदल सकते हैं, लेकिन सच्चे रिश्ते नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment