Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सतीश महाना बचपन के आटो चालक दोस्त के साथ घूमें:बोले...पद-प्रतिष्ठा समय के साथ बदल सकते हैं, लेकिन सच्चे रिश्ते नहीं

    2 hours ago

    2

    0

    विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर ऑटो से घूमते हुए अपना एक वीडियो अपलोड किया। वह अपने बचपन के एक आटो चालक दोस्त के साथ शहर में घूमें। उन्होंनें लिखा कि पद और प्रतिष्ठा समय के साथ बदल सकते हैं, लेकिन सच्चे रिश्ते और अपने शहर से जुड़ा लगाव हमेशा वैसा ही रहता है…। अब उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। लोग इस दोस्ती को कृष्ण और सुदामा की दोस्ती की तरह देख रहे हैं। अब आपको बताते हैं सतीश महाना ने क्या लिखा ‘‘पद और प्रतिष्ठा समय के साथ बदल सकते हैं, लेकिन सच्चे रिश्ते और अपने शहर से जुड़ा लगाव हमेशा वैसा ही रहता है। सार्वजनिक जीवन की व्यस्तताओं से थोड़ा समय निकालकर कल पुराने साथी श्याम के साथ वर्षों बाद कानपुर की सड़कों पर ऑटो रिक्शा की सवारी करने का अवसर मिला। खास बात यह रही कि ऑटो चलाने वाले वही पुराने साथी थे, जिनके साथ बचपन की अनगिनत यादें जुड़ी हुई हैं। वही पुराने दिन, वही अपनापन और वही बेफिक्र मुस्कान आज फिर लौट आई। कानपुर की गलियों में घूमते हुए ऐसा लगा मानो जिंदगी कुछ पल के लिए फिर उसी सुनहरे बचपन में लौट गई हो…।'' विधानसभा अध्यक्ष की इन लाइनों ने एक बार फिर से कृष्ण और सुदामा की दोस्ती को याद दिला दिया। अब सोशल मीडिया पर लोग सैकड़ों कमेंट कर कर रहे हैं। कोई कृष्ण और सुदामा की दोस्ती बता रहा तो कोई विधानसभा अध्यक्ष की सादगी का मुरीद हो गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बागपत पहुंचे:कार पर स्कूल के बच्चों ने पुष्प वर्षा की, मूर्तियों के स्थापना दिवस में शामिल होंगे
    Next Article
    शाहजहांपुर में ड्यूटी हस्ताक्षर के बदले रुपए मांगने की शिकायत:होमगार्ड नगर निरीक्षक पर लगे गंभीर आरोप, 500 रुपए मांगे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment