Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जिला अस्पताल के डॉक्टर का पर्चे पर हुआ बवाल:बाराबंकी में दवाओं की जगह खींचीं टेढ़ी-मेढ़ी लकीरें, लिखावट पर सवाल

    3 hours ago

    2

    0

    बाराबंकी के रफी अहमद किदवई स्मारक जिला अस्पताल का एक पर्चा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पर्चे पर डॉक्टर ने दवाओं के नाम की जगह टेढ़ी-मेढ़ी लकीरें खींची हैं, जिससे लिखावट को समझना मुश्किल हो गया है। यह घटना अस्पताल की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल उठा रही है। यह पर्चा 9 अप्रैल 2026 को ओपीडी टिकट संख्या 21736 के तहत 38 वर्षीय मरीज प्रदीप कुमार के लिए जारी किया गया था। इस पर डॉ. राजेश कुशवाहा (एम.डी. मेडिसिन) की मुहर लगी है। पर्चे पर दवाओं के नाम स्पष्ट रूप से लिखने के बजाय अस्पष्ट रेखाएं खींची गई हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस पर्चे को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने इसे 'ईसीजी मशीन' के सिग्नल जैसा बताया है, जबकि अन्य ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को टैग करते हुए पूछा है कि क्या मरीज को इलाज के लिए जाने के साथ-साथ इस लिपि को समझने के लिए अनुवादक भी ले जाना चाहिए। गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पहले भी बाराबंकी जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया है। उन्होंने डॉक्टरों को स्पष्ट निर्देश दिए थे कि दवाओं के नाम पर्चे पर बड़े अक्षरों में और साफ-साफ लिखे जाएं ताकि मरीज उन्हें आसानी से समझ सकें। हालांकि, यह वायरल पर्चा इन निर्देशों की अनदेखी को दर्शाता है। यह पहली बार नहीं है जब जिला अस्पताल अपनी कार्यप्रणाली को लेकर सवालों के घेरे में आया है। इससे पहले भी इमरजेंसी में मरीजों से बाहर से महंगे इंजेक्शन मंगवाने और सरकारी आपूर्ति के बावजूद निजी स्टोरों से दवाएं लिखवाने जैसी शिकायतें सामने आती रही हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस वायरल पर्चे का संज्ञान लेकर संबंधित डॉक्टर और अस्पताल के खिलाफ क्या कार्रवाई करता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का चंदन चौकी आगमन:लखीमपुर-खीरी में सुरक्षा चाक-चौबंद, इंडो-नेपाल सीमा पर वाहनों का प्रवेश बंद
    Next Article
    बदायूं में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म:पीड़िता के इलाज में देरी, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल, ढाई घंटे हाईवे रहा जाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment