Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुख्यमंत्री योजना के तहत बंटे करोड़ों के लोन:कलेक्ट्रेट परिसर में लगा भव्य क्रेडिट कैंप, 117 लाभार्थियों को मिली आर्थिक मदद, डीएम ने बांटी टूलकिट और चेक

    8 hours ago

    1

    0

    बरेली में शुक्रवार को स्वरोजगार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया। उपायुक्त उद्योग कार्यालय के परिसर में 'मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान' के तहत एक विशाल लोन मेले (क्रेडिट कैंप) का आयोजन हुआ। जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए युवाओं का उत्साह बढ़ाया। आंकड़ों की बात करें तो इस वित्तीय वर्ष में अब तक जिले के 2323 से अधिक लाभार्थियों को अपना काम शुरू करने के लिए लोन दिया जा चुका है। हाथों-हाथ मिली टूलकिट, चेहरे पर दिखी खुशी कैंप के दौरान सिर्फ कागजी कार्रवाई नहीं हुई, बल्कि मौके पर ही लाभार्थियों को चेक सौंपे गए। ट्रेनिंग पूरी कर चुके युवाओं को डीएम के हाथों टूलकिट दी गई ताकि वे तुरंत अपना व्यवसाय शुरू कर सकें। जिलाधिकारी ने बैंकों और लाभार्थियों द्वारा लगाए गए स्टालों का मुआयना किया और युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। शासन की ओर से इस कैंप में विशेष रूप से 117 लाभार्थियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया था। इन युवाओं की चमकी किस्मत, बैंकों ने खोला खजाना कैंप में अलग-अलग बैंकों ने लाभार्थियों को लोन की राशि के चेक प्रदान किए। मुख्य रूप से इन लोगों को बड़ी राहत मिली: कार्यक्रम का सफल संयोजन उपायुक्त उद्योग विकास यादव ने किया। इस दौरान लीड बैंक मैनेजर और सभी क्षेत्रीय प्रबंधक भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कौशांबी डीएम ने 4 लोगों को किया जिला बदर:गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत की कार्रवाई, 6 माह के लिए निकाला
    Next Article
    बांदा में 3 दोषियों को 10 साल की सजा:गैर इरादतन हत्या मामले में कोर्ट ने सुनाया फैसला, जुर्माना भी लगाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment