Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मालेगांव Fast Track Court ने चार साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के दोषी को सुनाई फांसी

    1 hour ago

    1

    0

    महाराष्ट्र के नासिक जिले की एक त्वरित अदालत ने पिछले वर्ष चार वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में 24 वर्षीय व्यक्ति को शुक्रवार को मौत की सजा सुनाई तथा इस जघन्य अपराध को ‘दुर्लभतम’ मामला बताया। अतिरिक्त सत्र न्यायालय एवं त्वरित विशेष अदालत (एफटीएससी) के न्यायाधीश के. जी. पलदेवार ने दोषी विजय संजय खैरनार को मौत की सजा सुनाई। बच्ची से दुष्कर्म और उसकी हत्या की इस वारदात के करीब एक साल बाद यह फैसला आया है।घटना के बाद राज्य के कई हिस्सों में आक्रोश फैल गया था और विरोध प्रदर्शन हुए थे। उत्तरी महाराष्ट्र के मालेगांव कस्बे में स्थित निचली अदालत ने सजा सुनाते हुए इस अपराध को ‘दुर्लभतम’ करार दिया। अदालत ने मृतक बच्ची के परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का भी आदेश दिया।जेल में बंद दोषी खैरनार और उसके वकील नीलेश राठी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये अदालत में पेश हुए। बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष की दलीलें पूरी होने के बाद अदालत ने 30 सितंबर को फैसला सुनाते हुए आरोपी को दोषी ठहराया था और सजा की घोषणा शुक्रवार को की गयी। इस मामले में वरिष्ठ वकील उज्ज्वल निकम विशेष लोक अभियोजक (एसपीपी) थे।अभियोजन पक्ष के अनुसार, 16 नवंबर, 2025 को वेल्डिंग और फर्नीचर का काम करने वाले खैरनार ने नासिक जिले की मालेगांव तहसील के एक गांव में चार वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया और बाद में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बच्ची अपने दोस्तों के साथ घर के पास खेलते समय लापता हो गई थी। बाद में उसका शव आरोपी के घर के पास स्थित एक मोबाइल फोन टावर के नजदीक मिला था।अपराध की भयावह प्रकृति के कारण मालेगांव तहसील, नासिक जिले के आसपास के क्षेत्रों और राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए थे। आरोपी को 17 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। अभियोजन पक्ष का पूरा मामला परिस्थितिजन्य साक्ष्यों और ‘आखिरी बार साथ देखे जाने’ के सिद्धांत पर आधारित था।विशेष लोक अभियोजक निकम ने दलील दी कि यह मामला ‘दुर्लभतम’ श्रेणी में आता है। उन्होंने इस वारदात को बिना किसी उकसावे के किया गया, निर्मम और जघन्य अपराध बताया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, बच्चे आरोपी को ‘दादा’ कहकर बुलाते थे।उसने बच्ची को चॉकलेट का लालच दिया और अपने घर के अंदर ले गया, जहां उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने एक करदोड़ा (पतले धागे) से बच्ची का गला घोंट दिया। अभियोजन पक्ष के अनुसार, आरोपी ने इसके बाद खून के धब्बे धोए, नहाया, शव को चादर में लपेटा और अपने घर से 10 से 15 फुट दूर स्थित मोबाइल टावर परिसर में फेंक दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kanpur में फर्जी बैंक शिकायत जांच से खुली 2.66 करोड़ रुपये की Cyber Fraud, दो पकड़े गए
    Next Article
    मुंबई में होगी S Jaishankar और Marco Rubio की द्विपक्षीय वार्ता, रक्षा और व्यापार पर रहेगा जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment