Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मालिनी अवस्थी के होली खेले मसाने में झूमे स्टूडेंट:एनुअल इवेंट स्पंदन का हुआ शुभारंभ, निकाली गई 22 शोभायात्रा

    5 hours ago

    1

    0

    बीएचयू के 50 हजार से ज्यादा युवाओं और शिक्षकों का एनुअल इवेंट स्पंदन का आगाज हो गया है। बीएचयू के एम्फीथिएटर ग्राउंड में वार्षिकोत्सव स्पंदन की 22 शोभायात्राएं निकलीं। बैंड बाजा और पारंपरिक वेशभूषा में आए छात्र और छात्राओं ने जमकर डांस लगाए। शोभायात्रा एम्फीथिएटर से शुरू होकर कैंपस में गई। इसके बाद वापस एम्फीथिएटर ग्राउंड स्थित मंच पर अलग-अलग प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में मालिनी अवस्थी के पहुंचते ही पंडाल पूरा भर गया। पहले देखें तस्वीर… 14 संकाय के 2500 छात्रों का प्रतिभाग मेन कैंपस के 14 संकाय, संस्थान, एमएमसी और चार संबद्ध कॉलेजों के साउथ कैंपस के भी छात्र यहां पर पहुंचे हैं। 25 फरवरी तक कुल 40 प्रतियोगिताएं होंगी। इसमें 2500 छात्र और 500 प्रतिभागी के तौर पर जुड़े हैं। ग्राउंड में तैयार मंच पर विभिन्न संकाय एवं कालेज के स्टूडेंट्स गायन, वादन, नृत्य की प्रस्तुति कर रहे हैं। इसके लिए उनको 3 मिनट का समय दिया जा रहा हैं। 3 दिनों तक चलने‌ वाले इस कार्यक्रम में जीतने वाले संकाय को पुरस्कार दिया जायेगा। 13 समितियों का गठन, IIT (BHU) की भागीदारी BHU के छात्र अधिष्ठाता प्रो. राजीव रंजन ने बताया कि आयोजन की सुचारु व्यवस्था के लिए 13 समितियां बनाई गई हैं। इस बार IIT (BHU) के छात्र-छात्राएं भी स्पंदन में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि समितियों को यह जिम्मेदारी दी गई है कि वह छात्रों से बातचीत करके छात्रों के हर समस्या का समाधान करेंगे जिससे कार्यक्रम को बिना किसी अवरूद्ध और विवाद के सम्मान कराया जा सके। मालिनी अवस्थी का हुआ कार्यक्रम मालिनी अवस्थी ने कहा कि वाराणसी में फागुन का महीना और महामना की बगिया में कार्यक्रम करने का मौका मिल रहा है। एक लंबे समय बाद स्पंदन में आज हजारों छात्रों के बीच हम अपने गीत को गाया। युवा संस्कृति संगीत और काशी एक दूसरे के पूरक हैं। बनारस पूरे दुनिया को दिशा देने वाली है। उनके बीच जुड़ना और जोड़ने का सौभाग्य मुझे मिला है। मंच पर पहुंचते ही मालिनी अवस्थी ने सभी को बताया कि महामना की बगिया में आने के बाद उन्हें अलग ही अनुभूति मिलती है उन्होंने फागुन चैती और कजरी जैसे गीतों को गया। इसके अलावा सबसे अंत में उन्होंने होली खेले मसाने में गया जिसके बाद पंडाल में मौजूद स्टूडेंट झूम नाचे लगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में खेल मंत्री का विपक्ष पर हमला:बोले–AI समिट से दूरी, विकसित भारत से भी परहेज, विपक्ष के पास कोई ठोस एजेंडा नहीं है
    Next Article
    लखनऊ समाधान दिवस में 504 शिकायतें मिली:73 का मौके पर निपटारा हुआ, DM ने सदर तहसील में सुनवाई की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment