Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अयोध्या में खेल मंत्री का विपक्ष पर हमला:बोले–AI समिट से दूरी, विकसित भारत से भी परहेज, विपक्ष के पास कोई ठोस एजेंडा नहीं है

    4 hours ago

    1

    0

    अयोध्या में क्रीड़ा भारती द्वारा आयोजित ‘रन फॉर राम संवाद’ कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विपक्ष पूरी तरह मुद्दा विहीन हो चुका है और उसके पास जनता के सामने रखने के लिए कोई ठोस एजेंडा नहीं है। AI और विकसित भारत पर विपक्ष को घेरा मंत्री ने कहा कि कुछ राजनीतिक दल आधुनिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और विकसित भारत की अवधारणा से खुद को जोड़ना नहीं चाहते। उनके मुताबिक, “देश तकनीकी रूप से सशक्त हो रहा है। लेकिन कुछ लोग नहीं चाहते कि भारत आत्मनिर्भर बने।” उन्होंने दावा किया कि जनता ऐसे रुख को पहले ही नकार चुकी है, इसलिए विपक्ष अनर्गल बयानबाजी कर रहा है। 25 सालों से बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम अंतिम चरण में अयोध्या में लंबे समय से निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम को लेकर मंत्री ने अहम जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्टेडियम का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही इसे खेल विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा। परियोजना को पूर्ण करने के लिए करीब 49 करोड़ रुपये अतिरिक्त खर्च किए गए हैं। मंत्री ने कहा- स्टेडियम शुरू होने के बाद स्थानीय युवाओं को उच्चस्तरीय खेल सुविधाएं मिलेंगी और विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन संभव होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि यह परिसर अयोध्या के खेल परिदृश्य को नई पहचान देगा। रामनगरी में तेजी से बढ़ते तीर्थ-पर्यटन के बीच खेल अवसंरचना को मजबूत करने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डीएम ने सदर तहसील, नगर पालिका का किया निरीक्षण:राजस्व वसूली बढ़ाने, लंबित वादों के निस्तारण के दिए निर्देश
    Next Article
    मालिनी अवस्थी के होली खेले मसाने में झूमे स्टूडेंट:एनुअल इवेंट स्पंदन का हुआ शुभारंभ, निकाली गई 22 शोभायात्रा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment