Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मौलाना सलीम पर रासुका लगाने की मांग:बहराइच में विश्व हिंदू परिषद ने DM को सौंपा ज्ञापन, आरोपी पर 80 से ज्यादा मुकदमे

    2 hours ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले बिहार के मौलाना सलीम को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने गिरफ्तार कर लिया है। जिले में दर्ज मुकदमे के चलते एसटीएफ ने उसे बहराइच पुलिस को सौंपा था। मंगलवार को मौलाना सलीम को जेल भेज दिया गया। इसके बाद हिंदू संगठनों ने मौलाना पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) लगाने की मांग की है। बुधवार को विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजीत प्रताप सिंह और जिलाध्यक्ष तरुण के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपा। इस पत्र में मौलाना सलीम के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल लोगों ने बताया कि मौलाना सलीम के खिलाफ विभिन्न जनपदों में 80 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने आशंका जताई कि उनकी शीघ्र रिहाई से कानून व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। इसी कारण उनके खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई आवश्यक है। इस दौरान अंशुमान यज्ञसेनी और राजकुमार सोनी सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बस्ती के बीच शराब ठेका, ग्रामीणों का प्रदर्शन:फिरोजाबाद में बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा पर खतरा, माहौल खराब होने का आरोप
    Next Article
    एटा के नए SSP ने संभाला पदभार:बोले- पुलिस व्यवस्था होगी दुरुस्त, अपराधियों पर कसी जाएगी नकेल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment