Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मामा की शादी में आए बच्चे को ट्रक ने रौंदा:हमीरपुर में गुस्साई मौसी ने सिपाही का कॉलर पकड़ा; लाठी-डंडे लेकर लोग थाने में घुसे

    1 day ago

    1

    0

    हमीरपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने मामा की शादी में आए 10 साल के बच्चे को रौंद दिया। बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन ने ट्रक का पीछा किया तो वह भागते हुए करीब 4 किमी दूर थाने के पास पहुंच गया। गेट के सामने लोगों ने उसे पकड़ लिया। लेकिन पुलिस ने ड्राइवर और खलासी को छुड़ाकर हिरासत में ले लिया। इससे परिजन का गुस्सा फूट पड़ा। लाठी-डंडे से लैस गुस्साए परिजन और बारातियों ने थाना घेर लिया। कुछ लोग थाने में घुस गए, धक्का-मुक्की होने लगी। गुस्से में बच्चे की मौसी ने हेड कॉस्टेबल दिनेश कुमार का कॉलर पकड़ लिया और बोली- आग लगा दूंगी। हंगामा बढ़ता देख कई थानों की फोर्स बुलाई गई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर लोगों को खदेड़ा। इसके बाद लोगों ने हाइवे जाम कर दिया। करीब 3 घंटे तक हंगामा चलता रहा। गुरुवार तड़के की यह घटना जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर मिर्जापुर हाइवे पर मुस्करा थाना क्षेत्र की है। मृतक बच्चा दूल्हे का भांजा था। बारात जालौन से आई थी। विदाई की तैयारियों के बीच बच्चा मैरिज लॉन के बाहर खड़ा था, तभी ट्रक ने उसे रौंद दिया। हादसे की तस्वीरें देखिए…. पूरा मामला विस्तार से… चंदरसी गांव के दीपक राजपूत की बारात बुधवार को हमीरपुर के मुस्करा कस्बे स्थित विक्रम पैलेस मैरिज लॉन में आई थी। देर रात द्वारचार और जयमाल की रस्मों के बाद सुबह करीब 3:30 बजे बारात की विदाई की तैयारियां चल रही थीं। इस दौरान दूल्हे का भांजा अनिकेत (10) पुत्र राजकुमार, मैरिज लॉन के बाहर सड़क किनारे खड़ा था। तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उसे कुचल दिया। बच्चे को कुचलने के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर भागने लगा। मैरिज लॉन के बाहर मौजूद अन्य बारातियों ने उसका पीछा किया। करीब 4 किलोमीटर दूर जाकर ट्रक चालक ने मुस्करा थाने के बाहर गाड़ी लगाई और जान बचाने के लिए थाने में घुसने लगा। पीछा कर रहे लोगों ने थाने के गेट पर ड्राइवर और खलासी को पकड़ लिया। उसकी पिटाई शुरू कर दी। हंगामा होता देख पुलिसवाले पहुंचे। भीड़ के चंगुल से ड्राइवर और खलासी को छुड़ाया और उनको हिरासत में ले लिया। पुलिस द्वारा ड्राइवर-खलासी को छुड़ाए जाने से लोग गुस्सा हो गए। 40 से अधिक लोगों ने लाठी-डंडे से लैस होकर थाने को घेर लिया। 10-12 लोग दोनों आरोपियों को थाने से निकालने के लिए अंदर घुस गए। पुलिसवालों से धक्का-मुक्की शुरू हो गई। परिजन भी अंदर पहुंच गए और ड्राइवर को सौंपने की मांग करने लगे। दीवान का कॉलर पकड़ा, पुलिस ने लाठीचार्ज किया बच्चे की मौसी भी गुस्से में थाने में घुस गई। सामने खड़े दीवान दिनेश कुमार का कॉलर पकड़ लिया। परिजन और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। देखते ही देखते माहौल बेकाबू होने लगा। स्थितियों बिगड़ती देख थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने आसपास के थानों से फोर्स मंगाई। फोर्स पहुंची और लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को थाने से खदेड़ा। लाठीचार्ज में कई बारातियों को हल्की चोटें भी आईं। एक युवक घायल हो गया। इसके बाद लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। थाने से निकले तो हाइवे पर बैठे थाने से निकलने के बाद गुस्साए लोगों ने मिर्जापुर हाइवे को जाम कर दिया। लोगों के धरने की वजह से दोनों तरफ गाड़ियों की कतारें लग गई। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझाया और शांत कराया। करीब 3 घंटे के हंगामा के बाद लोग माने और सुबह करीब 6.30 बजे हाईवे खोला जा सका। ट्रक चालक हिरासत में, होगी कड़ी कार्रवाई थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया– मैरिज लॉन के बाहर खड़े एक बच्चे की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई है। परिजनों ने थाने में प्रदर्शन किया था। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। ट्रक भी कब्जे में है। परिजनों से तहरीर लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। ------------------------- ये खबर भी पढ़िए… प्रतीक को 13 दिन में 2 बार हार्ट अटैक आया:सगा बेटा नहीं होने पर भी मुलायम ने अखिलेश के बराबर रखा; जिंदगी से जुड़े किस्से अखिलेश के भाई प्रतीक यादव को 13 दिन में 2 बार दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा। 30 अप्रैल को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट पर प्रतीक फ्लाइट से उतरकर VIP लाउंज की तरफ आ रहे थे। तभी उन्हें सीने में तेज दर्द उठा था। चक्कर आने से चलते-चलते गिर पड़े थे। सहयोगी उन्हें लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल लेकर गए। डॉक्टरों ने बताया कि प्रतीक को दिल का दौरा पड़ा है। पूरी खबर पढ़िए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:उन्नाव में महिला टीचर ने स्कूल में खाया जहर; बोली- मेरी मौत का जिम्मेदार शिक्षामित्र, यह खुदकुशी नहीं मर्डर
    Next Article
    गृहमंत्री बोले- आपदा से निपटने में NDRF का बड़ा योगदान:गाजियाबाद में अलंकरण समारोह में परेड की सलामी ली, जवानों के करतब देखे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment