Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गृहमंत्री बोले- आपदा से निपटने में NDRF का बड़ा योगदान:गाजियाबाद में अलंकरण समारोह में परेड की सलामी ली, जवानों के करतब देखे

    1 day ago

    1

    0

    “NDRF देश की जनता को आपदा से बचाने के लिए मजबूती से काम कर रहा है। आने वाले समय में जनहानि को हम शून्य तक पहुंचाने में सफल होंगे। NDRF ने 8500 से अधिक अपने जवान प्रशिक्षित करने का काम किया है। 10 लाख से ज्यादा नागरिकों को आपदा बचाव का प्रशिक्षण दिया है। जान माल का नुकसान कितना काम कर सकते हैं इस विषय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम लोग काम कर रहे हैं।” ये बातें गृहमंत्री अमित शाह ने आज गाजियाबाद में कही। वह यहां एनडीआरएफ के अलंकरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने परिसर में रुद्राक्ष का पौधा भी लगाया। खुली जीप से निरीक्षण किया। उसके बाद बैठकर NDRF जवानों के करतब देखे। उनके अदम्य साहस की तारीफ की। खुली जीप से एनडीआरएफ परेड का निरीक्षण किया गृहमंत्री आज सुबह साढ़े 9 बजे के करीब गाजियाबाद पहुंचे। यहां वह NDRF राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए। एनडीआरएफ के महानिदेशक पीयूष कुमार आनंद ने उनका स्वागत किया। इसके बाद खुली जीप से एनडीआरएफ के DG ने अमित शाह को परेड का निरीक्षण कराया। इस दौरान परेड के लिए अलग-अलग टोलिया रंग-बिरंगे ड्रेस में नजर आई। परेड का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने परिसर में रुद्राक्ष का पौधा लगाया। उड़ीसा और गुजरात में आए भूकंप में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर लोगों की जान बचाई कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृहमंत्री ने कहा-भारत में कई प्राकृतिक आपदाएं आईं। हमने उड़ीसा और गुजरात का भूकंप देखा। हिंद महासागर की सुनामी हो या कोई बड़ी आपदा। हर चुनौती से निपटने के लिए हमेशा NDRF के जवान तैयार रहे। उन्होंने डटकर इसका सामना किया और लोगों की जान बचाई। इनकी वजह से जानमाल का कम नुक्सान हुआ। 12 साल में NDRF के कारण दुनिया भर में भारत का कद बढ़ा है एनडीआरएफ की स्थापना और 16 बटालियन की स्थापना NDRF के लिए बहुत बड़ी परीक्षा थी। जम्मू, पंजाब और दिल्ली में विमान क्रेश हो या फिर अमर नाथ यात्रा, महाकुंभ और जगन्नाथ यात्रा हो। एनडीआरएफ ने हर मौके पर साहस का परिचय दिया। 12 सालों में भारत का कद आज वैश्विक स्तर पर बहुत बढा है। लंका, म्यांमार और तुर्की में अलग-अलग ऑपरेशन ने यह निश्चित कर दिया कि भारत अपने देश में ही नहीं बल्कि विश्व में जहां-जहां आपदा आती है हमारी NDRF वहां लोगों की जान बचाने काम करती है। आपदाओं की संख्या जब लगातार बढ़ रही है, तब हमारी और एनडीआरएफ की जिम्मेदारी और भी बड़ी हो गई है। पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गोड, एडिशनल पुलिस कमिश्नर केशव समेत कई अधिकारी हुए शामिल इस मौके पर गाजियाबाद पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गोड, एडिशनल पुलिस कमिश्नर केशव कुमार चौधरी, एडिशनल पुलिस कमिश्नर राजकरण नेयर, भाजपा से गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग, बागपत से आरएलडी सांसद राजकुमार सांगवान व अन्य रहे। यह खबर भी पढ़िए:- अखिलेश यादव के भाई प्रतीक का निधन:फेफड़े में खून का थक्का जमने से कार्डिएक अरेस्ट आया; कल लखनऊ में अंतिम संस्कार सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन हो गया। उनकी उम्र 38 साल थी। सुबह 6 बजे पत्नी अपर्णा यादव के भाई अमन सिंह बिष्ट उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सिविल अस्पताल के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. डीसी पांडेय के मुताबिक, जब प्रतीक को लाया गया, तब उनकी पल्स पूरी तरह डाउन थी। हार्ट भी रुक चुका था। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मामा की शादी में आए बच्चे को ट्रक ने रौंदा:हमीरपुर में गुस्साई मौसी ने सिपाही का कॉलर पकड़ा; लाठी-डंडे लेकर लोग थाने में घुसे
    Next Article
    सिगरेट फेंकने के विरोध पर सिपाही को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, VIDEO:फर्रुखाबाद में डायल 112 के सिपाही के कपड़े फाड़े; लात-घूसों से मारा, 3 हिरासत में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment