Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिनी मेट्रो चालक को ईंट से मारकर लहूलुहान किया:मुरादाबाद में नशेड़ी युवक को बैठाने से मना करने पर हुआ हमला, अस्पताल में भर्ती

    2 hours ago

    2

    0

    मुरादाबाद के कपूर कंपनी पुल के पास एक मिनी मेट्रो (ई-रिक्शा) चालक को बेरहमी से पीटा गया। नशे में धुत एक युवक को वाहन में बैठाने से मना करने पर विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर चालक पर हमला कर दिया और उसके सिर पर ईंट मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल चालक की पहचान सुरेंद्र पुत्र टीकाराम यादव के रूप में हुई है। सुरेंद्र ने बताया कि वह रोजाना की तरह कपूर कंपनी पुल के पास सवारियां बैठा रहा था। इसी दौरान एक युवक नशे की हालत में वहां पहुंचा और मिनी मेट्रो में बैठने की जिद करने लगा। उसकी हालत को देखते हुए चालक ने उसे बैठाने से इनकार कर दिया। चालक के मना करने पर युवक भड़क गया और दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि शराबी युवक ने अपने एक साथी को फोन कर मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर चालक के साथ मारपीट की। इसी दौरान एक आरोपी ने ईंट उठाकर चालक के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद अन्य ऑटो और ई-रिक्शा चालकों ने तुरंत घायल सुरेंद्र को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, उसके सिर में गंभीर चोट आई है और उसका इलाज जारी है। घटना के बाद इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित चालक ने थाना सिविल लाइन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के बिग डैडी क्लब में 2 युवकों को पीटा:सिर पर चाकू मारा-बोतल फोड़ी, नशे में धुत कपल पहुंचे थाने
    Next Article
    मैनपुरी में घर में घुसकर बाप-बेटे को पीटा, मोबाइल तोड़ा:पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, पीड़ित एसपी से मिला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment