Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में घर में घुसकर बाप-बेटे को पीटा, मोबाइल तोड़ा:पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप, पीड़ित एसपी से मिला

    2 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी के दन्नाहार थाना क्षेत्र में मारपीट का एक मामला सामने आया है। यहां एक परिवार ने गांव के कुछ लोगों पर घर में घुसकर हमला करने, पिता-पुत्र को पीटने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। यह घटना ग्राम जरामई की है। निवासी विजेन्द्र सिंह पुत्र रामबहादुर ने पुलिस अधीक्षक को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 26 अप्रैल को दोपहर करीब 3 बजे वह अपने घर के बाहर साफ-सफाई कर रहे थे। इसी दौरान गांव के विवेक, विक्रम उर्फ जानू, मोरध्वज, सत्येंद्र और ऋषुपाल पुत्र रामसेवक वहां आए और गाली-गलौज करने लगे। हमले में परिवार के अन्य सदस्य भी घायल विजेन्द्र सिंह के अनुसार, विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने उनके बेटे को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान बेटे का मोबाइल फोन भी तोड़ दिया गया। जब विजेन्द्र सिंह अपने बेटे को बचाने पहुंचे, तो हमलावरों ने उन्हें भी जमीन पर गिराकर लात-घूंसों और डंडों से पीटा। इस हमले में परिवार के अन्य सदस्य भी घायल हुए हैं। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। पीड़ित का आरोप है कि हमलावर जाते समय उन्हें जान से मारने की धमकी देकर गए। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी आरोपी कई बार मारपीट और विवाद कर चुके हैं। इन मामलों की शिकायत दन्नाहार थाने में की गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। विजेन्द्र सिंह ने पुलिस अधीक्षक से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिनी मेट्रो चालक को ईंट से मारकर लहूलुहान किया:मुरादाबाद में नशेड़ी युवक को बैठाने से मना करने पर हुआ हमला, अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    अयोध्या में अमरूद की सघन बागवानी पर दो दिवसीय प्रशिक्षण:3 जिलों के किसानों को मिली वैज्ञानिक तकनीक, आय बढ़ाने पर जोर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment