Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैंने दूसरे कार्यकाल में खूब विकास कराया:सिकंद्राराऊ विधायक बीरेंद्र राणा बोले- पॉलीटेक्निक कॉलेज बनवा रहा, बंद ट्रॉमा सेंटर खुलावाया

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस की सिकंद्राराऊ विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार भाजपा के टिकट पर बीरेंद्र सिंह राणा विधायक चुने गए। उनका कहना है– मेरे दूसरे कार्यकाल में विधानसभा क्षेत्र में खूब विकास हुआ है। शुरुआत में लगा कि इतरे सारे काम कैसे होंगे लेकिन मुख्यमंत्री ने मेरे कामों को प्राथमिकता दी। शिक्षा, सड़क निर्माण और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काफी काम हुए हैं। उनका कहना है कि कुछ काम बाकी भी रह गए जो हम पूरे कराएंगे। भास्कर रिपोर्टर ने सिकंद्राराऊ विधायक से बातचीत की। पढ़िए पूरा इंटरव्यू… सवाल: 4 साल के कार्यकाल को आप 10 में से कितने नंबर देंगे? जवाब: मैं अपने कार्यकाल में 10 में से शत प्रतिशत नंबर देना चाहूंगा। मैं पहली बार वर्ष 2017 में विधायक बना। 2017 में जब मैं विधानसभा क्षेत्र में घूमा तो बड़ा अचंभित था कि यहां की जनता की आवश्यकताओं को आखिर कैसे पूरा कर पाऊंगा। लेकिन मुख्यमंत्री योगी ने मेरी बात सुनी। मैं जो विकास के कार्य लेकर गया, उनहोंने उसे प्राथमिकता दी। सवाल: आपने 4 साल में अब तक सबसे बड़ा काम कौन सा कराया? जवाब: हमारे क्षेत्र में शिक्षा का बहुत अभाव था। गांव करारमई में पॉलिटेक्निक कॉलेज का निर्माण कराया। इसके अलावा मऊ चिरायल में लगभग 22 करोड़ से आश्रम पद्धति का विद्यालय बन रहा है। सिकंद्राराऊ में ट्रॉमा सेंटर बंद पड़ा था, वह भी चालू कराया गया है। ऐसा कोई मुख्य मार्ग नहीं है, जिसका निर्माण ना हुआ हो। अलीगढ़ से छोड़ा गया पानी सिकंद्राराऊ क्षेत्र में आ गया था। इससे किसानों की काफी फसल बर्बाद हुई थी। उन किसानों को भी मुआवजा दिलवाने का कार्य किया गया। सभी योजनाएं शासन प्रशासन के सहयोग से विधिवत चल रही हैं। सवाल: ऐसा कौन सा काम है, जो अभी तक पूरा नहीं हो पाया है? जवाब: कईं ऐसे विकास कार्य हैं, जिनको जल्द ही मंजूरी मिल जाएगी। सड़कों के निर्माण, मरम्मतीकरण और चौड़ीकरण का भी काम चल रहा है। क्षेत्र में पर्यटन विभाग से 10 मंदिरों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है। सवाल: क्या इस बार भी आप टिकट की दावेदारी करेंगे? जवाब: बिल्कुल करेंगे, हम नहीं करेंगे तो हमारी तरफ से जनता करेगी। जनता की भलाई के लिए हम हर काम करेंगे। सवाल: तो आपको टिकट क्यों मिले? जवाब: हम टिकट के लिए अपना पूरा प्रयास करेंगे, यह पार्टी का निर्णय होगा कि वह मुझे टिकट देगी या नहीं देगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुंबई में सलमान खान से मिले अखिलेश यादव:बीमार पिता सलीम खान की सेहत का हाल जाना; सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की
    Next Article
    गोंडा में 35 शिक्षकों की बीएसए ऑफिस में काउंसलिंग शुरू:गणित-विज्ञान शिक्षकों के दस्तावेजों की हो रही जांच, परिषदीय विद्यालयों में होगी तैनाती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment