Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मीना दिवस पर हस्तकला प्रदर्शनी:बालिकाओं में आत्मविश्वास और स्वावलंबन बढ़ाने के लिए किया आयाेजन

    4 hours ago

    1

    0

    उच्च प्राथमिक विद्यालय खुजऊपुर में मीना दिवस के अवसर पर "सृजन" हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, स्वावलंबन और आत्मनिर्भरता को बढ़ाना था। मीना मंच की विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत और व्यावसायिक कौशल कार्यशालाओं के तहत वर्ष भर बालिकाओं द्वारा जो हस्तकला से संबंधित चीजें सीखी और बनाई। छात्राओं ने सिलाई, कढ़ाई, क्रोशिया, पेंटिंग, स्टैंसिल्स, इसक्रंची, वॉल हैंगिंग, बंदनवार, पिलो कवर, फ्रॉक, झबला, हाथ के बने पंखे, दिया डेकोरेशन, पेपर क्राफ्ट, टाई एंड डाई, मैट्स, कपड़े के बैग, इको फ्रेंडली बैग, बुके, हैंडमेड कार्ड आदि, उन्हें प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया। इस हस्तकला प्रदर्शनी में ग्राम प्रधान, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष और सदस्य, ग्रामवासी, अभिभावक, ए आर पी और अन्य शिक्षक शामिल हुए, जिन्होंने बालिकाओं का मनोबल बढ़ाया। मीना सुगम कर्ता डॉक्टर पूजा यादव ने बताया कि जब बालिकाओं ने अपने हाथ से बनाई चीजों को प्रदर्शनी में देखा, तो उनका आत्मविश्वास और मनोबल बढ़ा। बालिकाओं में हुनर, आत्मविश्वास और स्वावलंबन की भावना को बढ़ाना ही इस मीना मंच का उद्देश्य है। कार्यक्रम में डॉ पूजा यादव, संगीता यादव, मंजू, रोहित द्विवेदी, डॉ पवन मिश्रा, दीपेंद्र अग्निहोत्री, जितेंद्र कुमार द्विवेदी, शुभी भाटिया और सुनीता यादव उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सहारनपुर में गर्भवती विवाहिता से दहेज के लिए मारपीट:गला घोंटने की कोशिश, पति पर पहली शादी छिपाने का आरोप, 4 पर FIR
    Next Article
    श्रावस्ती में घरों-स्कूलों से उतरा राप्ती का पानी:कीचड़ और फसल बर्बादी बनी नई मुसीबत, विभाग बोला- जल्दी मिलेगा मुआवजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment