Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मण्डलायुक्त ने मलेरिया ट्रीटमेंट कार्ड लॉन्च किया:सोनभद्र में 1 अप्रैल से विशेष संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान भी

    2 hours ago

    1

    0

    मण्डलायुक्त विंध्याचल मंडल राजेश प्रकाश, जिलाधिकारी बी.एन. सिंह, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, प्राचार्य राज्य स्वायत्तशासी चिकित्सा महाविद्यालय, सोनभद्र और मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोनभद्र ने संयुक्त रूप से मलेरिया ट्रीटमेंट कार्ड लॉन्च किया। इस अवसर पर मण्डलायुक्त ने बताया कि यह कार्ड मलेरिया रोगियों की ट्रैकिंग और उनके संपूर्ण उपचार की जानकारी रखने में सहायक होगा। सभी ब्लॉक के लैब टेक्नीशियन मलेरिया ट्रीटमेंट कार्ड भरेंगे, जबकि आशा कार्यकर्ता रोगी का संपूर्ण उपचार सुनिश्चित करेंगी। उन्होंने सोनभद्र जैसे मलेरिया प्रभावित जिले के लिए इस कार्ड को अत्यंत उपयोगी बताया। इसी क्रम में, विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान और दस्तक अभियान के पहले चरण के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी बी.एन. सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय अंतरविभागीय बैठक आयोजित की गई। इसमें चिकित्सा, ग्राम विकास, नगर पालिका/नगर पंचायत, बेसिक/माध्यमिक शिक्षा, कृषि, पशुपालन, दिव्यांगजन सशक्तिकरण, बाल विकास पुष्टाहार और सूचना विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। जिलाधिकारी बी.एन. सिंह ने घोषणा की कि विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान जिले में 01 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक चलेगा। वहीं, दस्तक अभियान 10 अप्रैल से 30 अप्रैल 2026 तक चलाया जाएगा। संचारी अभियान के तहत सभी विभाग जन जागरूकता के माध्यम से लोगों को संक्रामक रोगों से बचाव के उपाय और बुखार आने पर क्या करें, क्या न करें, इसकी जानकारी देंगे। दस्तक अभियान के दौरान आशा और आंगनवाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बुखार, क्षय, कुष्ठ, फाइलेरिया, आईएलआई (इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी) आदि रोगियों की लाइन लिस्टिंग करेंगी। जिलाधिकारी ने बैठक में सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को स्कूलों में बच्चों को संक्रामक रोगों के प्रति जागरूक करने और हाथ धोने के तरीके सिखाने के निर्देश दिए। साथ ही, समस्त प्राइमरी और माध्यमिक विद्यालयों में साबुन या हैण्डवॉश उपलब्ध कराने को कहा। अधिशासी अधिकारियों को शहरी क्षेत्रों में डम्पिंग यार्ड की सफाई, निर्माणाधीन शौचालयों का पर्यवेक्षण, और साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक रखने के निर्देश दिए गए। ग्राम विकास विभाग को गाँवों में डम्पिंग यार्ड की सफाई, झाड़ियों की कटाई, और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लालानगर टोल प्लाजा पर फुटओवर ब्रिज निर्माण के लिए नपाई:सांसद डॉ. विनोद बिंद ने नितिन गडकरी से की थी निर्माण की मांग
    Next Article
    डबल मर्डर केस: पूर्व विधायक छोटे सिंह को झटका:HC ने जमानत अर्जी खारिज की, सजा निलंबन से इनकार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment