Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनोज तिवारी की बेटी रीति की बिग बॉस में एंट्री:सलमान बोले- ‘बाप पे मत जाना’; अंडों को लेकर झगड़ा न करने की सलाह भी दी

    4 hours ago

    1

    0

    सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का प्रीमियर आज रात होगा। इससे पहले शो का एक प्रोमो सामने आया। जिसमें भोजपुरी एक्टर और बीजेपी नेता मनोज तिवारी नजर आए। हालांकि, इस बार वह कंटेस्टेंट बनकर नहीं, बल्कि अपनी बेटी रीति तिवारी को शो में छोड़ने पहुंचे। प्रोमो की शुरुआत मनोज तिवारी के गाना गाते हुए स्टेज पर आने से होती है। सलमान उन्हें दोबारा शो में आने को लेकर चिढ़ाते हैं। इस पर मनोज बताते हैं कि वह खुद हिस्सा लेने नहीं, बल्कि अपनी बेटी को शो में छोड़ने आए हैं। इसके बाद रीति स्टेज पर आती हैं और परफॉर्म करती हैं। सलमान उन्हें घर के अंदर होने वाले झगड़ों को लेकर सलाह देते हुए कहते हैं कि अंडों को लेकर मत लड़ना। इसके बाद सलमान कहते हैं, "ऐ बाप पे मत जाना।" मनोज और डॉली के बीच अंडों को लेकर विवाद हुआ था रीति की बिग बॉस एंट्री के साथ मनोज तिवारी की करीब 16 साल पुरानी बिग बॉस जर्नी भी चर्चा में आ गई। मनोज तिवारी ने 2010 में ‘बिग बॉस सीजन 4’ में हिस्सा लिया था। उस सीजन में श्वेता तिवारी, खली, डॉली बिंद्रा और मनोज तिवारी जैसे चर्चित चेहरे घर में मौजूद थे। उस सीजन की विनर श्वेता तिवारी बनी थीं। मनोज तिवारी के इस सीजन को याद करने की सबसे बड़ी वजह उनका डॉली बिंद्रा के साथ हुआ विवाद है। दरअसल, मनोज और डॉली के बीच अंडों को लेकर विवाद हुआ था। मनोज नाश्ते में ऑमलेट बनाना चाहते थे, जबकि डॉली चाहती थीं कि पहले बचा हुआ खाना खत्म किया जाए। इसी बहस के दौरान मनोज तिवारी ने कहा था, "किचन किसी के बाप का नहीं है।" इसके जवाब में डॉली बिंद्रा ने कहा था, "बाप पे बोलना नहीं।" दोनों के बीच हुई यह बहस बाद में काफी चर्चित हुई और इसका डायलॉग मीम्स का हिस्सा भी बना। निरहुआ भी बिग बॉस 20 के प्रोमो में नजर आए वहीं शो का एक और प्रोमो सामने आया, जिसमें भोजपुरी एक्टर और सिंगर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ नजर आए। निरहुआ रिक्शे पर सवार होकर शो के सेट पर पहुंचे। बैकग्राउंड में उनका फेमस गाना 'निरहुआ रिक्शावाला' बजता सुनाई दिया। सलमान ने उनका स्वागत करते हुए कहा, "स्वागत है, आवा आवा निरहुआ।" प्रोमो में सलमान निरहुआ से मजाक करते हुए कहते हैं, "आपने सिर्फ दो फेर लिए हैं, इस वजह से लगता है कि आप साथ ले के जाओगे यहां से।" इसके बाद निरहुआ सलमान को दोबारा बिग बॉस के घर में मौका देने के लिए धन्यवाद देते हैं। हालांकि, सलमान उन्हें रोकते हुए कहते हैं, "शुक्रिया सर, लेकिन वो थोड़ी सी गलतफहमी हो गई है, आप सिर्फ यहीं तक हैं।" इस पर निरहुआ हैरानी जताते हुए कहते हैं, "सर, ये लोग तो बोले थे तथा-टू हैं।" उनकी बात सुनकर सलमान हंस पड़ते हैं। प्रोमो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर आम्रपाली दुबे की शो में एंट्री की चर्चा तेज हो गई। यह कहा जाने लगा कि निरहुआ आम्रपाली दुबे को एंट्री करवाने आए हैं। बिग बॉस 20 में कौन-कौन आ रहा है? ‘बिग बॉस 20’ में कौन-कौन कंटेस्टेंट्स आ रहे हैं, यह आज रात पता चलेगा। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स में जो नाम सामने आए हैं, उनमें माही विज, कुशाल तंवर उर्फ गुल्लू, अरिश्फा खान, कनिका मान, ईशा रिखी और काजी तौकीर शामिल हैं। इसके अलावा मैरी कॉम, आम्रपाली दुबे, अमन गांधी, आसिफ खान, रोहेद खान, फैसल खान, युंग डीएसए और स्काउट जैसे नाम भी चर्चा में हैं। वहीं रिह्या अहीर और लव गिल में से सिर्फ एक को ही जनता के वोटों के आधार पर बिग बॉस के मुख्य घर में एंट्री मिलेगी। …………….. यह खबर भी पढ़ें… बिग बॉस 20 का घर बना ‘हाउस ऑफ इल्यूजन’:गार्डन में शार्क से लेकर बेडरूम में बिच्छू तक, हर कोना सुनाएगा नई कहानी ‘बिग बॉस 20’ का घर इस बार सिर्फ रहने की जगह नहीं, बल्कि एक अलग ही दुनिया नजर आ रहा है। शो की थीम ‘हाउस ऑफ इल्यूजन’ और ‘ड्युअलिटी’ को ध्यान में रखते हुए घर के हर हिस्से को अलग अंदाज में डिजाइन किया गया है। गार्डन में जानवरों और पक्षियों की आकृतियां, दीवारों पर कई आंखें, तालाब में शार्क, पेड़ पर सांप और एक अलग जिम एरिया नजर आता है। पूरी खबर यहां पढें….
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला क्रिकेट लीग के लिए जयपुर पहुंचे अभिनेता मनोज जोशी:बोले- जयपुर आना हमेशा खास, महिलाओं का खेलों से जुड़ना बेहद जरूरी
    Next Article
    दलीप ट्रॉफी फाइनल-सूर्यवंशी ने 37 बॉल पर 44 रन बनाए:अभिमन्यू ईश्वरन फिफ्टी लगाकर आउट; टी-ब्रेक तक ईस्ट जोन का स्कोर- 246/4

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment