Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मनाली और नारकंडा में बर्फबारी:शिमला में भारी ओलावृष्टि, फसलें तबाह, दिन में छाया अंधेरा, चंबा का तापमान 16॰C गिरा, 6 दिन बरसेंगे बादल

    16 hours ago

    1

    0

    हिमाचल प्रदेश के मशहूर पर्यटन स्थल मनाली और नारकंडा में बर्फबारी हो रही है। इससे पहले राजधानी शिमला में दिन में ही अंधेरा सा छा गया। दोपहर करीब 3 बजे के बाद कुछ देर तक भारी बारिश और ओलावृष्टि हुई। ठियोग और आसपास के क्षेत्रों में भी तेज ओलावृष्टि के बाद बर्फ जैसी सफेद चादर बिछ गई। इससे फूलगोभी, मटर और स्टोन फ्रूट की फसलों को काफी नुकसान हुआ है। मौसम में बदलाव के बाद तापमान में भारी गिरावट आई है। कल्पा, कुकुमसेरी और ताबो का तापमान माइनस में पहुंच गया है। कल्पा का पारा -2.4 डिग्री, ताबो का -2.5 डिग्री और कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान -0.8 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। शिमला का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे गिरकर 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंबा का पारा 16॰C लुढ़का इसी तरह कई शहरों के अधिकतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। चंबा का अधिकतम तापमान सामान्य से 16 डिग्री नीचे गिरकर 11.2 डिग्री सेल्सियस रह गया। मंडी का तापमान सामान्य से 12.1 डिग्री गिरकर 16.1 डिग्री, भुंतर का 10.1 डिग्री गिरकर 12.2 डिग्री और ऊना का अधिकतम तापमान सामान्य से 9 डिग्री नीचे गिरकर 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान भी सामान्य से 7.2 डिग्री नीचे चला गया है। लाहौल-स्पीति में दिनभर फंसे रहे टूरिस्ट उधर, लाहौल-स्पीति के ऊंचे इलाकों में सुबह से ही बर्फबारी होती रही। अटल टनल रोहतांग के आसपास 20 घंटे बाद भी कुछ पर्यटक और टूरिस्ट वाहन बर्फ में फंसे हुए हैं। हालांकि, अधिकांश पर्यटकों को सुरक्षित स्थानों और होटलों में शिफ्ट कर दिया गया है। सीएम ने दिए सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने डीसी कुल्लू और लाहौल-स्पीति को अटल टनल और आसपास फंसे पर्यटकों को जल्द सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश और दिल्ली से बड़ी संख्या में पर्यटक बर्फबारी देखने के लिए रविवार को अटल टनल रोहतांग, कोकसर, सिस्सू और आसपास के पर्यटन स्थलों पर पहुंचे थे। दिनभर पर्यटकों ने बर्फ के बीच मस्ती की। शाम को जब वे वापस लौटने लगे तो सड़कों पर बर्फ जमने से फिसलन बढ़ गई। इसके चलते करीब एक हजार टूरिस्ट वाहन अटल टनल के आसपास फंस गए। हजारों पर्यटकों को पूरी रात अपनी गाड़ियों में ही बितानी पड़ी। सड़कों पर जमी बर्फ की मोटी परत के कारण वाहनों को निकालना मुश्किल हो गया। 7 जिलों में हिमपात, 150 से ज्यादा सड़कें बंद प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान चंबा, शिमला, कुल्लू, मंडी, लाहौल-स्पीति, किन्नौर और कांगड़ा जिलों के ऊंचे इलाकों में बर्फबारी हुई, जबकि निचले और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। बर्फबारी और फिसलन के कारण प्रदेश में 150 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं। अगले 6 दिन जारी रहेगा बारिश-बर्फबारी का दौर: IMD मौसम विभाग (IMD) के अनुसार प्रदेश में बारिश और बर्फबारी का दौर अगले छह दिन तक जारी रह सकता है। आज रात भी ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश की संभावना है। विभाग के मुताबिक 19 और 20 मार्च को प्रदेश के कई हिस्सों में फिर से भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है। 21 और 22 मार्च को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस थोड़ा कमजोर पड़ेगा, लेकिन हल्की बारिश और बर्फबारी जारी रहेगी। 6 दिन आंधी-तूफान की चेतावनी मौसम विभाग ने किन्नौर और लाहौल-स्पीति को छोड़कर प्रदेश के अन्य जिलों में अगले छह दिन के लिए आंधी-तूफान का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इसे देखते हुए पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सचिन, सहवाग या गावस्कर नहीं... हार्दिक पांड्या ने बताया कौन है उनका बेस्ट क्रिकेट आइडियल, नाम जानकर चौंक जाएंगे फैंस
    Next Article
    The 50: फराह खान का फेवरेट फाइनलिस्ट कौन? जानिए किसे देंगी अपना वोट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment