Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी की 3 छात्राओं को कोयंबटूर में इंटर्नशिप मिली:बनस्थली विद्यापीठ की छात्राओं ने हासिल की उपलब्धि

    14 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी की तीन छात्राओं अराधना चौहान, अंशिका चौहान और जीविका यादव ने शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की है। बनस्थली विद्यापीठ की इन छात्राओं को तमिलनाडु के कोयंबटूर में इंटर्नशिप का अवसर मिला है। इस उपलब्धि से बनस्थली विद्यापीठ और मैनपुरी दोनों का नाम रोशन हुआ है। अराधना चौहान ग्राम पंचायत विनायकपुर, विकासखंड करहल की निवासी हैं। अंशिका चौहान ग्राम पंचायत कुसमाखेड़ा गढ़ी, ब्लॉक जागीर से ताल्लुक रखती हैं, जबकि जीविका यादव ग्राम पंचायत धुरारा, ब्लॉक बेवर की निवासी हैं। यह उपलब्धि उनकी कड़ी मेहनत, लगन और समर्पण का परिणाम है। बताया गया है कि कोयंबटूर में मिलने वाली यह इंटर्नशिप उनके शैक्षणिक ज्ञान को व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर साबित होगी। इससे उन्हें अपने विषय में गहन समझ विकसित करने और भविष्य की पेशेवर चुनौतियों के लिए तैयार होने में मदद मिलेगी। देश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान बनस्थली विद्यापीठ की इन छात्राओं की सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उनकी उपलब्धि से अन्य छात्र-छात्राओं को भी आगे बढ़ने और बड़े लक्ष्य तय करने की प्रेरणा मिलेगी। विद्यापीठ परिवार के शिक्षकों ने छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं ग्राम प्रधान राम हेत सिंह चौहान सहित क्षेत्र के लोगों ने भी इस उपलब्धि पर गर्व जताया और शुभकामनाएं दीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वाराणसी घुमने आया युवक गंगा में डूबा:नहाते हुए गहरे पानी में गया, झारखंड से आया था परिवार
    Next Article
    लखनऊ में नगर निगम ने की सीलिंग:सरोज इंस्टीट्यूट ने जमा नहीं किया 46 लाख रुपए टैक्स, कई बार नोटिस दे चुका था निगम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment