Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वाराणसी घुमने आया युवक गंगा में डूबा:नहाते हुए गहरे पानी में गया, झारखंड से आया था परिवार

    15 hours ago

    1

    0

    वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केदार घाट पर बृहस्पतिवार की सुबह गंगा स्नान के दौरान एक युवक की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और साथ में मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक की पहचान आयुष कुमार (18) के रूप में हुई है, जो झारखंड के धनबाद जिले का निवासी था। वाराणसी भ्रमण पर आया था परिवार प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुष कुमार मूल रूप से बैंक कॉलोनी, गोविंदपुर, जिला धनबाद (झारखंड) का रहने वाला था। वह अपनी मां, नाना उपेंद्र सिन्हा और नानी के साथ वाराणसी घूमने आया हुआ था। परिजनों के अनुसार आयुष हाल ही में पायलट की ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटा था और परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर निकला था। गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुरुवार सुबह आयुष केदार घाट पर गंगा स्नान कर रहा था। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी की ओर चला गया और संतुलन बिगड़ने से डूबने लगा। उसे डूबता देख उसके नाना उपेंद्र सिन्हा ने शोर मचाया और आसपास मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाई। गोताखोरों और जल पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद स्वयंसेवी गोताखोर सनी, अजय और राकेश ने तत्काल जल पुलिस के सहयोग से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को गंगा नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस कर रही है विधिक कार्रवाई घटना की जानकारी मिलते ही भेलूपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में युवक ने फांसी लगाकर दी जान:कमरे में फंदे से लटका मिला शव, युवती से बातचीत के बाद उठाया कदम
    Next Article
    मैनपुरी की 3 छात्राओं को कोयंबटूर में इंटर्नशिप मिली:बनस्थली विद्यापीठ की छात्राओं ने हासिल की उपलब्धि

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment