Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी के गोला बाजार में सांडों की लड़ाई:लड़ते लड़ते नाले में गिरे; 20 मिनट जाम, फायर टीम ने बाहर निकाला

    15 hours ago

    1

    0

    शहर के गोला बाजार स्थित शिव मंदिर के पास मंगलवार सुबह दो आवारा सांड आपस में लड़ते हुए नाले में गिर गए। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया और लगभग 15 से 20 मिनट तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह के समय दोनों सांड अचानक आमने-सामने आ गए और बीच सड़क पर भिड़ गए। उनकी लड़ाई के दौरान सड़क किनारे लगे ठेले वाले और छोटे दुकानदार अपना सामान समेटकर भागने लगे, जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लड़ते-लड़ते दोनों सांड पास के एक नाले में जा गिरे, जिससे वे चोटिल भी हो गए। घायल और गुस्से में होने के कारण किसी की हिम्मत नहीं हुई कि उन्हें बाहर निकालने का प्रयास करे। काफी देर तक जब वे खुद बाहर नहीं निकल पाए, तो तेज आवाज में रंभाने लगे। घटना की सूचना मिलने पर फायर सर्विस और चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। फायर टीम द्वारा गोवंशों को सुरक्षित बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय निवासी वाहिद अली ने बताया कि ये दोनों सांड अक्सर क्षेत्र में आतंक मचाते रहते हैं। उन्होंने कई बार नगर पालिका से शिकायत की है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। वाहिद अली ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह घनी आबादी वाला इलाका है, जहां बच्चे स्कूल आते-जाते हैं और कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा गोवंशों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेठी में बैंक मित्र से 90 हजार की लूट:तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर रुकवाई बाइक, मारपीट भी की
    Next Article
    झांसी से ऑन डिमांड चलेंगी ट्रेन, ताज की भी वापसी:दो महीने से नई-दिल्ली ग्वालियर के बीच चल रही थी ट्रेन, होली पर राहत मिलेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment