Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में 39 दरोगाओं के कार्यक्षेत्र बदले:महिला दरोगाओं का भी हुआ तबादला, 2 लाइन हाजिर

    5 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी में विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया है। कानून व्यवस्था मजबूत करने और पुलिसिंग को प्रभावी बनाने के लिए SP गणेश प्रसाद साहा ने 39 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र बदल दिए हैं। देर रात जारी सूची में अलग-अलग थानों और चौकियों पर तैनात उपनिरीक्षकों को दूसरे स्थानों पर भेजा गया है। इनमें कई पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन भी भेजा गया है। कोतवाली और आसपास के थानों में बदलाव कोतवाली से सुधीर कुमार को कुरावली, नीलकमल को बरनाहल, महिला उपनिरीक्षक पूनम को बेवर और सुनव्वर अली को घिरोर भेजा गया है। एलाऊ थाने से लाखन सिंह को कुरावली और प्रेमदत्त शर्मा को घिरोर की जिम्मेदारी दी गई है। दन्नाहार से रामवीर सिंह को बेवर, इंद्रपाल सिंह को किशनी और चौकी प्रभारी बरौली मनवीर सिंह को कुरावली भेजा गया है। भोगांव, बेवर और किशनी के उपनिरीक्षकों का तबादला भोगांव से जवाहर सिंह और राकेश कुमार को दन्नाहार, जबकि महिला उपनिरीक्षक मोनिका को करहल भेजा गया है। बेवर थाने से मुकेश बाबू को दन्नाहार, विजयपाल सिंह को घिरोर और सर्वेश कुमार को औंछा स्थानांतरित किया गया है। किशनी से राजेंद्र सिंह को घिरोर, देवेंद्र सिंह और श्यामवीर सिंह को बरनाहल तथा महिला उपनिरीक्षक मनीषा चौधरी को कुरावली भेजा गया है। कुरावली, औंछा और घिरोर में भी फेरबदल कुरावली थाने से रहीश पाल और साहब सिंह को एलाऊ, जबकि महिला उपनिरीक्षक साक्षी तोमर को भोगांव भेजा गया है। औंछा से नंदलाल को भोगांव और चौकी प्रभारी मोहकमपुर रामविलास को कुरावली भेजा गया है। घिरोर से महेश चंद्र को भोगांव, प्रेमकुमार को किशनी और महेश बाबू को बिछवां भेजा गया है। करहल, कुर्रा और बरनाहल से भी बदले गए उपनिरीक्षक करहल से रमेश चंद्र को बेवर, चौकी प्रभारी बुझिया राहुल देव और जितेंद्र सिंह को घिरोर भेजा गया है। कुर्रा से अर्जुन सिंह को बिछवां, दिनेश कुमार को एलाऊ और प्रेम यादव को पुलिस लाइन स्थानांतरित किया गया है। बरनाहल से कप्तान सिंह को कुरावली, भूप सिंह को एलाऊ और जितेंद्र कुमार तोमर को पुलिस लाइन भेजा गया है। वहीं, चौकी प्रभारी नवाटेढ़ा प्रवीन कुमार को बेवर भेजा गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विधानसभा-चुनाव से पहले सोनभद्र में बसपा ने बदली जिला कमेटी:खरार अहमद उपाध्यक्ष, राजकुमार गुप्ता महासचिव और श्रीकांत पाठक बने कोषाध्यक्ष
    Next Article
    मेरे पिता को पीटा, इसलिए डोसा कार्नर में तोड़ाफोड़ की:लड़की बोली- दुकानदार ने गालियां दीं, धमकाया- जैसे तेरे बाप को मारा, वैसे तुम्हें मारेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment