Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में 495 किलो चरस-गांजा नष्ट:बाजार में 4 करोड़ 5 लाख रुपए कीमत, ऑपरेशन दहन के तहत कार्रवाई

    17 hours ago

    2

    0

    मैनपुरी पुलिस ने ऑपरेशन दहन के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये के मादक पदार्थों को नष्ट कर दिया। जनपद के थाना बिछवां और घिरोर में दर्ज 24 मामलों से जब्त किए गए कुल 494.731 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण किया गया। नष्ट किए गए मादक पदार्थों में चरस और गांजा शामिल थे, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 4 करोड़ 5 लाख रुपये बताई गई है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए की गई। मादक पदार्थों को गडेरी स्थित ग्रीन हाउस वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड में उच्च क्षमता वाले इंसीनरेटर के माध्यम से भस्मीभूत किया गया। पूरी प्रक्रिया पर्यावरण सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए संपन्न हुई। विनष्टीकरण की यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक तिवारी की उपस्थिति और गठित ड्रग डिस्पोजल कमेटी की कड़ी निगरानी में पूरी की गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह केवल नशे के जखीरे को खत्म करने की कार्रवाई नहीं, बल्कि नशा कारोबारियों के लिए एक सख्त चेतावनी भी है। पुलिस का कहना है कि उत्तर प्रदेश शासन और पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के तहत जनपद में नशा मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। "ऑपरेशन दहन" इसी व्यापक अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर प्रभावी ढंग से रोक लगाना है। मैनपुरी पुलिस ने स्पष्ट किया कि जनपद में नशीले पदार्थों की तस्करी और अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। अपराध और अपराधियों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत भविष्य में भी ऐसी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। लगभग 495 किलोग्राम मादक पदार्थों को एक साथ नष्ट करने की यह कार्रवाई जनपद में अब तक की सबसे बड़ी ड्रग डिस्पोजल कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है। इस कदम को नशे के खिलाफ प्रशासनिक सख्ती और कानून व्यवस्था के मजबूत संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एमआईटी कॉलेज में एआईसीटीई आइडिया लैब का शुभारंभ:छात्रों के नवाचार को बढ़ावा देने के लिए हाईटेक 2026 भी लॉन्च
    Next Article
    पावर प्लांट से केबिल चोरी करने वाले 4 चोर अरेस्ट:1400 रुपए किलो बेचते थे केबिल, चोरी का माल खरीदने वालों की तलाश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment