Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में आबादी की जमीन पर कब्जे का आरोप:वृद्ध महिला ने DM से लगाई गुहार, बंटवारे को लेकर विवाद

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी के भोगांव तहसील के मिर्जापुर मौजा अहिरवा गांव में आबादी की जमीन को लेकर विवाद सामने आया है। एक वृद्ध महिला ने जिलाधिकारी (DM) से इसकी शिकायत की है। महिला का आरोप है कि दबंगई से उसकी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। उसने DM से इस मामले में कार्रवाई की मांग की है। महिला ने बताया कि वह और उसके बेटे दिल्ली में मजदूरी करके परिवार का गुजारा करते हैं। इसी दौरान विपक्षी पक्ष ने उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश शुरू कर दी। महिला के अनुसार, उनका घरेलू बंटवारा पहले ही हो चुका है। आबादी की जमीन में आधा हिस्सा महिला को मिला था। बाकी आधा हिस्सा रामसनही के बेटों उदयवीर और चंद्रप्रकाश के हिस्से में आया था। महिला का घर गाटा संख्या 1226 में है। आरोप है कि विपक्षी पक्ष जबरदस्ती उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। महिला ने बताया कि जब वह परिवार के साथ दिल्ली से घर लौटी, तो देखा कि उसकी जगह पर विपक्षी पक्ष कब्जा कर रहा था। उसने यह भी कहा कि आबादी की जमीन का यह विवाद पहले लेखपाल और पुलिस की मौजूदगी में सुलझाया जा चुका था। इसके बाद भी विपक्षी पक्ष दोबारा उसकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। महिला का आरोप है कि उसने विपक्षी पक्ष को उनके हिस्से की आधी जमीन दे दी है। लेकिन, विपक्षी पक्ष अपनी हिस्से वाली जमीन में उसे उसका हिस्सा देने को तैयार नहीं है। इससे दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया है। वृद्ध महिला ने DM से मांग की है कि उसकी घर वाली जगह को दबंगों के कब्जे से खाली कराया जाए और वहां गेट लगवाया जाए। साथ ही, विपक्षी पक्ष के खिलाफ जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में सजा विशाल कबड्डी टूर्नामेंट:प्रदीप भारद्वाज की पहल पर आयोजन, समाजसेवी उमेश पंडित ने किया उद्घाटन
    Next Article
    अयोध्या कंदैला गोलीकांड में घायल बुजुर्ग महिला की मौत:KGMU में चल रहा था इलाज, 6 आरोपी अब तक हो चुके हैं गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment