Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में आवास योजना सूची में अपात्रों के नाम शामिल:एडीओ पंचायत पर निजी लाभ का आरोप, डीएम ने जांच टीम गठित की

    1 day ago

    2

    0

    मैनपुरी के कुरावली विकासखंड की ग्राम पंचायत मिढ़ावली कलां में मुख्यमंत्री आवास योजना की लाभार्थी सूची पर सवाल उठे हैं। बुधवार दोपहर गांव निवासी पंकज शाक्य ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर आरोप लगाया कि योजना में पात्र व्यक्तियों की अनदेखी कर अपात्रों को शामिल किया गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच और अपात्रों के नाम सूची से हटाने की मांग की है। शिकायतकर्ता पंकज कुमार (पुत्र अनोखेलाल, निवासी मिढ़ावली कलां) के अनुसार, ग्राम पंचायत में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत 25 लाभार्थियों का चयन किया गया है। उनका आरोप है कि इनमें से अधिकांश के पास पहले से पक्के मकान हैं, कई के तो दो-मंजिला मकान भी हैं, फिर भी उन्हें योजना का लाभ दिया जा रहा है। पंकज शाक्य ने यह भी बताया कि गांव में कई ऐसे परिवार हैं जो वास्तव में योजना के पात्र हैं। वे कच्चे या जर्जर मकानों में रहने को मजबूर हैं, और कुछ के मकानों पर तो छत तक नहीं है। इसके बावजूद उन्हें अपात्र घोषित कर सूची से बाहर कर दिया गया है, जिससे जरूरतमंद परिवार सरकारी योजना के लाभ से वंचित हो रहे हैं। शिकायतकर्ता ने एडीओ पंचायत भवानीशंकर पर निजी लाभ के उद्देश्य से अपात्रों को सूची में शामिल करने का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने इस संबंध में एडीओ पंचायत से आपत्ति जताई, तो उन्हें बताया गया कि यह सूची "एआई जनरेटेड" है। पंकज शाक्य का कहना है कि यदि ऐसा है भी, तो भी पात्रता का सत्यापन किए बिना सूची तैयार करना गंभीर लापरवाही है। पंकज शाक्य ने जिलाधिकारी से मांग की है कि इस पूरे मामले की जांच किसी अन्य सक्षम अधिकारी से कराई जाए। उनका उद्देश्य है कि निष्पक्ष तरीके से पात्र और अपात्र लाभार्थियों का सत्यापन हो सके और वास्तविक हकदारों को ही योजना का लाभ मिल पाए। उन्होंने कहा कि जांच में यदि अनियमितता सामने आती है तो अपात्र लोगों के नाम सूची से हटाकर वास्तविक पात्रों को योजना में शामिल किया जाए, जिससे जरूरतमंद परिवारों को उनका अधिकार मिल सके। जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया की शिकायत प्राप्त हुई थी। जिस संबंध में तत्काल कुरावली एसडीएम और बीडीओ को संयुक्त रूप से जांच करके रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। यदि जांच में आप सही पाए जाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में नकली DEF फैक्ट्री का भंडाफोड़:ब्रांडेड कंपनियों के नाम पर लाखों का माल जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
    Next Article
    जूस के पैसे मांगने पर बदमाशों ने की फायरिंग:मेरठ में दुकानदार पर चलाईं गोलियां, दुकान में छिपकर बचाई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment