Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में चाचा-भतीजे समेत तीन की मौत:20 मिनट तक ऊपर गुजरती रही गाड़ियां, शादी से लौटते समय डंपर ने कुचला

    14 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी में डंपर ने बाइक सवार चाचा-भतीजा समेत तीन लोगों को रौंद दिया। हादसा इतना भयानक था कि पीछे बैठा युवक सड़क की दूसरी तरफ जा गिरा। जबकि डंपर चाचा-भतीजा को कुचलते हुए निकल गया। दोनों के शव सड़क पर ही पड़े रहे। ग्रामीण ने बताया कि 20 मिनट तक गाड़ियां दोनों के शवों के ऊपर से गुजरती रहीं। सूचना पर पुलिस ने शवों के टुकड़ों को किसी तरह से समेट कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं, तीसरा युवक गंभीर घायल था। जिसे पुलिस अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों को घटना की सूचना दी। घटना रात 10.30 बजे किशनी थाना के NH-92 पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास की है। बाइक सवार तीनों किशनी थाना के जटपुरा गांव में एक शादी समारोह में गए थे। लौटते हुए रास्ते में हादसा हुआ। तीनों कन्नौज जिले के छिबरामऊ के रहने वाले थे। तस्वीरें देखिए… जानिए पूरा मामला… कन्नौज जिले के रहने वाले मोहम्मद वसीम (34) सत्तार (50) और आफताब (35) गुरुवार को मौनपुरी में एक शादी में आए थे। वसीम और सत्तार रिश्ते में चाचा-भतीजे थे, जबकि आफताब उनका पड़ोसी था। तीनों शादी में शामिल होने के बाद रात में साढ़े 10 बजे घर लौट रहे थे। किशनी में एनएच-92 ग्वालियर-बरेली हाइवे पर पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास एक डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि आफताब उछलकर सड़क के किनारे जा गिरा। जबकि वसीम और सत्तार सड़क पर ही गिर गए और डंपर उनके ऊपर से निकल गया। कॉलेज के गार्ड कुलदीप सिंह ने बताया कि उसने जोरदार आवाज सुनी तो वह मौके पर पहुंचा। देखा कि एक्सीडेंट में दो की मौत हो चुकी है, एक की सांसें चल रही थीं। उसने डायल 112 को सूचना दी। गांव सकतपुर के रहने वाले अखिलेश कुमार ने बताया कि एक्सीडेंट की आवाज सुनकर आया तो देखा दो लोग मरे पड़े थे। कई गाड़ियां शवों को कुचलकर निकल जा रही थीं। हम लोगों ने टॉर्च दिखाई लेकिन कोई रुका नहीं। फिर थोड़ी देर में पुलिस आ गई। पुलिस वालों ने शवों को सड़क से खुरच कर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। वहीं, घायल पड़े आफताब को पुलिस अस्पताल लेकर गई, जहां उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने तीनों की पहचान जेब से मिले ड्राइविंग लाइसेंस से की। वहीं घायल आफताब के फोन से ही पुलिस ने उनके परिजनों को घटना की सूचना दी। मृतक वसीम के भाई नदीम ने बताया कि वे लोग खाना खाकर बाहर गए थे, और उनके छोटे भाई ने कहा कि “आप चलो, हम लोग बाद में आते हैं।” जब वे घर पहुंचे, तो थाने से फोन आया और वहां जाकर देखा कि उनका भाई दुनिया से चला गया है। मृतक वसीम पर्स-बेल्ट की दुकान रेहड़ी पर लगाते थे, जबकि उनके अन्य दो साथी, सत्तार सब्जी की दुकान और आफताब उर्फ छोटे बिरयानी बेचते थे। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी किशनी थानाध्यक्ष छत्रपाल सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, परिजनों को भी फोन कर घटना की सूचना दे दी गई थी। ----------------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- देवर के दोस्त ने गला रेतकर भाभी की हत्या की:छत पर टहलते वक्त वारदात, गोरखपुर में परिजन बोले- जान के बदले जान चाहिए गोरखपुर में देवर के दोस्त ने बुधवार शाम 5 बजे भाभी की हत्या कर दी। वह अपने घर की छत पर टहल रही थी। बाहर लगी सीढ़ी के रास्ते आरोपी छत पर चढ़ा और चाकू से गला रेत दिया। वारदात को पड़ोसियों ने देखा तो चिल्लाने लगे। शोर सुनकर आरोपी भाग गया। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    सांसद बर्क ने मदरसों पर बुलडोजर कार्रवाई का विरोध किया:बोले- इनका संरक्षण होना चाहिए, हमारा शिक्षा का अधिकार है, संभल में केंद्रीय विद्यालय खोलने की मांग की
    Next Article
    यदुनंदन वर्मा पर सरकारी जमीन कब्जाकर विद्यालय बनाने का आरोप:हरदोई में जिला प्रशासन ने करोड़ों की भूमि मामले की जांच शुरू की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment