Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मैनपुरी में 'एक शाम सम्राट अशोक के नाम' कार्यक्रम:महिला आयोग सदस्य सहित कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

    2 hours ago

    1

    0

    मैनपुरी की ग्राम सुधार प्रदर्शनी के कादंबरी मंच पर "एक शाम सम्राट अशोक के नाम" कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस आयोजन में चक्रवर्ती सम्राट अशोक सेना भारत के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से सम्राट अशोक के जीवन, उनके आदर्शों और धर्म के मार्ग को प्रदर्शित किया। यह कार्यक्रम शनिवार देर रात आयोजित हुआ, जिसमें गायक और संगीतकारों ने रात 12 बजे तक सम्राट अशोक का गुणगान किया। कलाकारों ने भजन संध्या के माध्यम से सम्राट अशोक के महान व्यक्तित्व का बखान किया। इसके साथ ही, भगवान बुद्ध के पंचशील सिद्धांतों को भी विस्तार से समझाया गया। कलाकारों ने संदेश दिया कि समाज में अच्छाइयों को अपनाकर और बुराइयों का त्याग करके ही एक आदर्श जीवन की स्थापना संभव है। कार्यक्रम में मौजूद दर्शकों ने कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की और सम्राट अशोक के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस आयोजन ने सांस्कृतिक माहौल को जीवंत करने के साथ-साथ लोगों को नैतिकता और सदाचार की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन सुनील कुशवाहा ने किया था। इसमें मुख्य अतिथि डॉ. मंगेश शाक्य, महिला आयोग की सदस्य रेनू गॉड, भाजपा जिला अध्यक्ष ममता राजपूत, चेयरमैन प्रतिनिधि आलोक गुप्ता, डॉ. वीरेंद्र शाक्य, बिमला राजपूत, कमलेश शाक्य, रामनरेश शाक्य, अजीत कुमार सभासद, सारिका प्रतिमा शाक्य, राहुल शाक्य और ऋषि सम्राट शाक्य सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मंत्री सतीश शर्मा बोले-देश में पर्याप्त पेट्रोल-डीजल:ईरान-इजराइल युद्ध के बावजूद आपूर्ति सामान्य, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई
    Next Article
    जौनपुर में विवाहिता की ईंट से कूचकर हत्या:पति समेत 7 पर हत्या का केस, 5 लाख की मांग पूरी न होने पर वारदात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment